बिजली संकट…BJP सरकार ने 10 साल में एक यूनिट बिजली भी पैदा नहीं की : रणदीप सुरजेवाला

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में किसान भवन पर प्रेसवार्ता की। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में भयंकर बिजली संकट के चलते लोग बूंद-बूंद पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। उद्योग-धंधे चौपट हैं व बर्बादी की कगार पर हैं। एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप और दूसरी तरफ भयंकर बिजली संकट – न ट्यूबवैल के लिए बिजली है और न घरों में बिजली। लोग त्राहिमाम हैं और भाजपा सरकार चैन की नींद सोए पड़ी है।
भाजपा सरकार ने बिजली खरीद व उपलब्धता की कोई तैयारी ही नहीं की
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 10 साल में भाजपा व जजपा सरकार ने हरियाणा में एक यूनिट भी बिजली पैदा नहीं की। हरियाणा में आज के दिन भी लगभग 2000 मेगावॉट बिजली की कमी है लेकिन  भाजपा सरकार ने अपने निकम्मेपन के चलते बिजली खरीद व उपलब्धता की कोई तैयारी ही नहीं की। अब औने-पौने दामों में खजाने को चूना लगा बिजली खरीदने की कोशिश की जा रही है। इसे कहते हैं प्यास लगने पर कुआँ खोदना। यह शासन की टोटल फेल्योर नहीं तो क्या है। उन्होंने कहा कि यही नहीं, नतीजा यह भी है कि अगले आने वाले सालों में बिजली समस्या और भयंकर हो जाएगी। हरियाणा पॉवर पर्चेज़ सेंटर का तो यह भी कहना है कि साल 2027-28 तक हरियाणा में 2,080 मेगावॉट बिजली की भयंकर कमी होगी, जो 2037-38 तक बढ़कर 5,968मेगावॉट हो जाएगी। असली स्थिति इससे भी भयंकर है। साल 2025-26 में ही हरियाणा में बिजली की कमी 2000 मेगावॉट है, जो साल 2027-28 तक बढ़कर 3000-3500 मेगावॉट हो जाएगी। पर 10 साल से एक यूनिट बिजली पैदा नहीं करने वाली सरकार बेपरवाह भी है, लापरवाह भी है, तथा निकम्मेपन व नाकारापन से ग्रस्त भी है। हरियाणा में आखिरी बार नए बिजलीघर कांग्रेस की सरकार ने लगाए।
सुरजेवाला ने कहा कि 10 साल में भाजपा व भाजपा-जजपा सरकारों ने  केवल जात-पात का टकराव, भयमुक्त भ्रष्टाचार, भयंकर महंगाई, बेतहाशा कर्ज, बिकती नौकरियाँ, बेलगाम अफसरशाही, किसान-गरीब-युवा-महिलाओं का उत्पीड़न, गरीबों पर अत्याचार, टूटा इन्फ्रास्ट्रक्चर, लगातार गिरता निवेश, डूबती अर्थव्यवस्था, पंगु शासन व गायब सरकार ही दिया है, अब बदलाव का समय है और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का समय है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.