पठानकोट | पंजाब के पठानकोट जिले के नंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव हलेड़ में भारतीय वायुसेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि लैंडिंग के दौरान कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने तकनीकी कारणों के चलते खेतों में सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद तुरंत सुरक्षा बलों ने मौके को घेर लिया और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पास नहीं जाने दिया।
हालांकि, अब तक वायुसेना या प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आपात लैंडिंग की वजह क्या रही। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एयरफोर्स की तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है।
