/ Jul 05, 2026

कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री, नगर परिषद् उपाध्यक्षा की AAP में एंट्री से बदले समीकरण

कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव के चलते हरियाणा का सियासी पारा उफान पर है। हॉट सीट बन चुकी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और इंडिया  गठबंधन के सांझा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता आए  दिन विपक्षी उम्मीदवारों को बड़े बड़े झटके देते जा रहे हैं। दो दिनों में जहां एक पूर्व सिंचाई मंत्री, नगर परिषद् की उपाध्यक्ष, 06 पार्षदों ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.वहीं 100 से अधिक सरपंचों ने भी डॉ सुशील गुप्ता को खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। वहीं कैथल नगर परिषद् की वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि भी 06 पार्षदों सहित भाजपा का दामन छोड़ AAP में शामिल हो चुकी है। वहीं गुप्ता को सरपंचों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। पिछले कल शाहबाद ब्लॉक के 76 में से 70 सरपंचों और आज सीवन ब्लॉक के 40 सरपंचों ने भी डॉ. सुशील गुप्ता को अपना समर्थन दे दिया है। डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि सरकार ने ई-टेंडरिंग ला कर असंवैधानिक तरीक़े से पंचायतों-सरपंचों के अधिकार छीन लिए हैं। गुप्ता ने सरपंचों को विश्वास दिलाया कि वे सरपंचों को उनका हक़ दिलाकर रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जाना पड़े या केंद्र के ख़िलाफ़। मंगलवार को गुहला से जेजेपी के विधायक ईश्वर सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने भी इंडिया  गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जिससे डॉ सुशील गुप्ता को भी क्षेत्र में भारी बढ़त मिल सकती है। हरियाणा दौरे पर रहे आम आदमी पार्टी नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, “कलियुग के इस धर्म युद्ध में पूरा कुरुक्षेत्र हमारा साथ दे रहा है, कुरुक्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है, कौरवों की तरह राज करने वाली भाजपा को इस बार हराना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.