खनौरी और शम्भू बार्डर से किसानो को हटाए जाने पर किसानों ने जताया विरोध

सिरसा,21 मार्च-शम्भू और खनौरी बार्डर से किसानों को हटाए जाने और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित किसानों की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर सिरसा में किसानों का गुस्सा फूट गया।विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान सिरसा के लघु सचिवालय पहुंचे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।किसानों का कहना है कि एमएसपी सहित जो भी उनकी मांगे हैं उनको लेकर वो आगे भी संघर्ष करेंगे और अपनी मांगे माने जाने तक उनका ये संघर्ष जारी रहेगा।

मीडिया से बातचीत में किसान हंसराज और गुरलाल ने कहा कि पिछले तकरीबन एक साल से किसान शम्भू और खनोरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण धरना लगा कर बैठे थे लेकिन कल उनको वहां से हटा दिया गया और उनके नेताओं सहित किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए कल किसानों को बुलाया गया था लेकिन उसके तुरंत बाद पंजाब सरकार ने किसानों के धरने पर लगे टेंटो और अन्य सामान को वहां से हटा दिया जिससे किसानों का भारी नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगो को लेकर संघर्षरत रहे हैं और आगे भी अपनी मांगो के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

किसान नेताओं ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून सहित किसानों की दर्जनों मांगों को लेकर धरनारत किसानों को पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा धोखे से मीटिंग में बुलाकर व चोरी-छिपे बॉर्डर खाली करवाने के विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भगवंत मान सरकार का पुतला फूंका।किसानों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है,जबकि किसी मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर किसानों को जबरन बॉर्डर से हटाया हो।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से एमएसपी गारंटी कानून सहित तमाम मांगों को लेकर 7वें दौर की वार्ता चल रही थी,लेकिन उससे पहले ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पहले धोखे से किसानों को मीटिंग के लिए बुलाया और पीछे से दोनों बॉर्डरों शंभू व खनौरी पर शांतिपूर्वक तरीके से बैठे किसानों को हिरासत में लेकर किसानों की पीठ में छुर्रा घोंपने का काम किया है,जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने ये घिनौना कृत्य किसके इशारे पर किया है,ये सोचने वाली बात है,क्योंकि जो मुख्यमंत्री कल तक किसानों के हित की बात करता था,आज वो किसानों का विरोधी कैसे हो गया।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का ये निर्णय कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है।उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द हिरासत में लिए गए किसानों को नहीं छोड़ा गया तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.