घग्गर नदी में लोगों की आस्था से कुछ इस तरह हो रहा खिलवाड़, नहीं सुधरे तो बिगड़ सकते हैं हालात

भावना,अंबाला(TSN): शनिवार से छठ पर्व की शुरआत हो गई हैं। महिलाए अपने आस पास के तालाब,नदी में जाकर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की पूजा कर रही है पर अंबाला की घग्गर नदी में इस पर्व की पूजा के लिए आने वाले लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। एक तरफ जहां घाट की सफाई छठ पूजा कमेटी की ओर से अपने स्तर पर करवाई जा रही है, तो दूसरी तरफ नदी में पानी में जहरीली झाग तैरती दिखाई दे रही हैं,जो लोगो के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता हैं। जनता ने भी प्रशासन से इस और ध्यान देने की अपील की हैं।
छठ पर्व सूर्यदेव और षष्ठी मैया को समर्पित होता हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता हैं। व्रत के दौरान महिलाएं अपने आस पास के तालाब, नदी या घाट पर जाकर पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य की पूजा करती हैं।अंबाला के पास लगती घग्गर नदी पर भी छठ पर्व मानने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। घाट की सफाई की जा रही है लेकिन नदी में आ रहा फैक्ट्री का केमिकल लोगों की आस्था और सेहत दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहा हैं।
इस बारे में घाट की सफाई कर रहे लोगों ने बताया की छठ पर्व वह धूमधाम से मनाते है और लोगों की आस्था इसके साथ जुड़ी हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलता हैं। वह अपने स्तर पर घाट बनाकर नदी के किनारे सफाई करते हैं, महिलाओं के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं लेकिन नदी में आ रहा फैक्ट्री का गंदा पानी और केमिकल उनकी चिंता का कारण बना हुआ हैं।
इसकी वजह से जब महिलाएं पानी में पूजा करने जाएगी तो उन्हें काफी नुकसान हो सकता हैं। वह बीमार हो सकती हैं,उन्हें स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में प्रशासन को इस और ध्यान जरूर देना चाहिए और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ होने से रोकना चाहिए।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.