एक बार फिर से किसानों का सरकार के खिलाफ शुरू होगा मोर्चा , 26 नवंबर को करेंगे आमरण अनशन

सिरसा, 23 नवंबर –भारतीय किसान एकता बीकेई के कार्यालय में लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें सबसे पहले बठिंडा में भगवंत मान सरकार द्वारा किसानों पर हुई लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है ।
मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि 13 फरवरी से चल रहा किसान आंदोलन पार्ट -2 आज 286 में दिन पर पहुंच चुका है। 18 फरवरी के बाद सरकार ने किसानों के साथ कोई वार्ता नहीं की। भारत सरकार द्वारा मांगी हुई मांगों में किए हुए वादों को पूरा करवाने के लिए किसान शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर धरनारत हैं। एसकेएम गैर-राजनीतिक व केएमएम द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया गया है कि हमारे सीनियर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से आमरण-अनशन पर बैठेंगे। अब देखना ये है कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को लागू करती है या किसानों की बलि लेती है। क्योंकि इससे भी बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया गया है कि अगर सरकार की हठधर्मिता के चलते जगजीत सिंह डल्लेवाल अपने प्राण त्याग देते हैं तो उनका पार्थिव शरीर खनौरी बॉर्डर पर ही रखा जाएगा, उसके बाद दूसरे किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे आमरण-अनशन पर बैठेंगे। यह कड़ी ऐसे ही चलती रहेगी, जब तक सरकार मांगे लागू नहीं करती है।
आंदोलन को और मजबूत करने के लिए बीकेई टीम काफिले के साथ 26 नवंबर को रोड़ी क्षेत्र के गांव झोरडऱोही से सुबह 9 बजे खनौरी मोर्चे के लिए कूच करेगी। औलख ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमारे सीनियर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपनी जमीनों और बच्चों के भविष्य के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। हम सब का फर्ज बनता है कि उनका साथ देते हुए खनौरी मोर्चे पर अपनी हाजिरी सुनिश्चित करें। औलख ने बताया कि कल संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक (भारत) की दिल्ली में मीटिंग हुई, जिसमें पूरे देश से किसान नेता पहुंचे मीटिंग में तय हुआ कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हिमाचल व यूपी से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर साथी खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे। दक्षिण भारत के कर्नाटका, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित कई राज्यों में आमरण-अनशन की सपोर्ट में 26 नवंबर से ही जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।
औलख ने कहा कि किसानों को पहले डीएपी अब यूरिया खाद के लिए परेशान किया जा रहा है। सहकारी आधारों इफको, कृभको, कोऑपरेटिव सोसाइटी सहित प्राइवेट दुकानदार यूरिया खाद के साथ जबरदस्ती नैनो, सल्फर या अन्य प्रोडक्ट किसानों को दे रहे हैं, वह ऐसा ना करें अन्यथा उनके खिलाफ  विभागीय कार्रवाई करवाई जाएगी, मुकदमे भी दर्ज करवाए जाएंगे, किसानों के साथ लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि विभाग भी कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। सब कुछ जानते हुए भी चुप है। जानबूझकर किसानों के साथ लूट करवाई जा रही है। बार-बार कहने के बावजूद भी व्यवस्था ठीक नहीं की जा रही है। औलख ने खनौरी मोर्चे पर जाने के लिए अपील करते हुए कहा कि किसान अपने-अपने साधन लेकर सुबह 9 बजे तक झोरड़ रोही के गुरुद्वारा साहिब में पहुंच जाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.