/ Nov 03, 2026

हरियाणा की सभी पुलिस लाइन में खोली जा रही डिजिटल लाइब्रेरी

23 नवंबर, गुरुग्राम- शिक्षित होंगे बच्चे तो बनेगा देश का भविष्य बेहतर। यह कहना है हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर का। शत्रुजीत कपूर गुरुग्राम की पुलिस लाइन में लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पुलिस लाइन में डिजिटल लाइब्रेरी खोली जा रही है। जिसका लाभ स्कूल और कॉलेज में पढने वाले बच्चो को मिल सके। पुलिस कर्मियों के बच्चो के लिए इस तरह की लाइब्रेरी काफी सहायक सिद्ध होंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। वही पुलिस का यह भी प्रयास है कि इस लाइब्रेरी में आने वाले बच्चे फॉरेन की एक लेंग्वेज जरूर सीखे। जिससे उसका भविष्य बेहतर बन सके। लाइब्रेरी में कम्प्यूटर,लेपटॉप सहित जरूरी उपकरण मुहैया करवाए गए है।
साइबर फ्राड के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने कमर कस ली है। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर की माने तो साइबर फ्राड होने पर 6 घण्टे के भीतर पुलिस को सूचना मिलने पर साइबर फ्राड करने वालो पर नकेल कसी जा सकती है और पीड़ित का 70 प्रतिशत तक पैसा रिकवर किया जा सकता है। साइबर फ्राड होने पर 1930 पर सूचना दे जिससे साइबर फ्राड करने वालो पर नकेल कसी जा सके। इसके अलावा हरियाणा पुलिस अपराध और अपराधियो पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह से सतर्क हो गई है। नए कानून के मध्यनजर अब अपराधियो की प्रॉपर्टी को भी अटेज किया जा रहा है।
हरियाणा के 18 जिलों की पुलिस लाइन में लाइब्रेरी खोल दी गई है और जल्द ही बाकी जिलों की पुलिस लाइन में भी लाइब्रेरी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। जिससे किसी भी बच्चे को पढ़ाई में कोई परेशानी न उठानी पड़े। शिक्षित होगा समाज तो उज्वल होगा देश का भविष्य । इसी को लेकर हरियाणा पुलिस आगे बढ़ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर,ओपीडी बंद करने की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जल्द...

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू-:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया,जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों,विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं...

मध्य प्रदेश से NCR तक अवैध हथियारों का नेटवर्क बेनकाब, 8 पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुग्राम-:दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के खरगोन से आए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान दुर्गेश और नरेंद्र के...

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 3 नवंबर से हरियाणा में शुरू होंगी चौपालें

चंडीगढ़-:कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेताओं ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली की सफलता पर जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं का आभार जताया। साथ ही हरियाणा में अभियान को और तेज करने का ऐलान किया। राव...

हिमंत बिस्वा सरमा के स्वागत पर कांग्रेस का BJP से सवाल, कहा- पहले हिंदुत्व पर अपना रुख स्पष्ट करे भाजपा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘अराजकता हटाओ पदयात्रा’को लेकर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस ने भाजपा की पदयात्रा को अराजकता रैली करार देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिमला दौरे और भाजपा नेताओं की ओर से किए गए उनके स्वागत पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा कि भाजपा एक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.