गुरुग्राम : मोहित सैनी ( TSN)- भाजपा हरियाणा पंचायतीराज के प्रदेश संयोजक व गुरुग्राम ज़िला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान ने सोहना विधानसभा के गांव बाघनकी समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान कल्याण सिंह ने स्थानीय लोगो की समस्याओं को जाना व उन समस्याओं का निवारण करने का भरोसा भी दिलाया ।वहीं कल्याण सिंह ने कहा कि पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें कि तर्ज पर पहले वहां स्थानीय लोगो की समस्याओं का निवारण करेंगे उसके बाद ही वह लोगो से समर्थन मांगेंगे।
श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ लोग कर रहे राजनीति
भाजपा हरियाणा पंचायतीराज के सयोंजक ने कहा कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं जबकि श्रीराम पिछले 500 सालों से टेंट में थे,अब जबकि श्रीराम अपने दरबार अपने मंदिर में जा रहे है तो इस पर कुछ लोग इसको मुद्दा बनाते हुए इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है। कल्याण सिंह ने कहा कि पूरे देश में जश्न का माहौल है और लोगो मे इस ऐतिहासिक दिन को लेकर उत्साह है। वह भी 22 जनवरी को अपने गांवों के मन्दिरो में स्वच्छता अभियान चला कर मंदिरों में दिए जलाएंगे तो वहीं उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए उन्हें आत्मसात करने की कोशिश करें व उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करें।
