हौसले की उड़ान: दृष्टिबाधा और ब्रेन ट्यूमर को हराकर इतिका ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

Shimla,15June-अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी चुनौती इंसान की राह नहीं रोक सकती—यह कहावत शिमला की डॉ.इतिका चौहान ने चरितार्थ कर दिखाई है।दृष्टिबाधा और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि अर्जित की है और वर्तमान में मतियाना के राजकीय बॉयज़ स्कूल में राजनीति विज्ञान की लेक्चरर के रूप में कार्यरत हैं।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.अजय श्रीवास्तव के अनुसार, कोटखाई की रहने वाली डॉ.इतिका उन चुनिंदा दृष्टिबाधित लोगों में हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा की बुलंदियों को छूते हुए शोध क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग से “गैर सरकारी संगठनों का हस्तक्षेप और महिला सशक्तिकरण: शिमला जिले की केस स्टडी” विषय पर शोध कार्य पूरा किया,जिसमें उनकी शोध पर्यवेक्षक प्रो.अनुपमा कंवर रहीं।

शिमला की डॉ.इतिका चौहान बनीं प्रेरणा की प्रतीक

डॉ.इतिका चौहान को चौथी कक्षा में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था,जिसके इलाज के दौरान उनकी दृष्टि प्रभावित हुई। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।समय-समय पर ऑपरेशन और इलाज के बावजूद पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण बना रहा।उन्होंने अपनी पढ़ाई बड़े प्रिंट,ऑनलाइन सामग्री और मैग्नीफाइंग ग्लास के सहारे पूरी की।उन्होंने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई जुब्बल से,12वीं शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित राजकीय कन्या विद्यालय से,स्नातक की पढ़ाई आरकेएमवी शिमला से तथा एमए और पीएचडी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की।

तीन वर्षों से शिक्षा विभाग में बतौर लेक्चरर दें रही सेवाएं

डॉ.इतिका पिछले तीन वर्षों से शिक्षा विभाग में बतौर लेक्चरर सेवाएं दे रही हैं।उनके पिता जगदीश चौहान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हैं और माता रीता चौहान गृहणी हैं।वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शोध गाइड प्रो. अनुपमा कंवर, मित्रों और विशेष रूप से उमंग फाउंडेशन को देती हैं,जिसकी मदद से उन्हें उच्च शिक्षा की राह में निरंतर सहयोग मिला.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.