सुजानपुर, 9 नवंबर (TSN)-सुजानपुर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक पूर्व सैनिक के साथ कुछ लोगों ने लड़ाई की उससे मारपीट की लेकिन उस पूर्व सैनिक को न्याय नहीं मिला. इस घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग सत्ता का रोब दिखाकर अपने आप को बचा रहे हैं और पुलिस उनका साथ दे रही है लेकिन यह जो भी कुछ किया जा रहा है सहन नहीं होगा.
राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर इलाके के उस पूर्व सैनिक को न्याय नहीं मिला तो सुजानपुर भाजपा चुप नहीं बैठेगी. सुजानपुर पुलिस स्टेशन का घेराव किया जाएगा.इसलिए अपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ा जाए अन्यथा इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कहा ये
वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा कार्यालय सुजानपुर में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि पूरे जिला में सबसे ज्यादा सदस्य सुजानपुर भाजपा मंडल ने बनाए हैं जिसके लिए सुजानपुर भाजपा मंडल और यहां के तमाम कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तर पर शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है जिला हमीरपुर में प्रत्येक मंडल ने बेहतरीन काम किया है सक्रिय सदस्यता अभियान भी चलाई गई है 30 नवंबर तक तमाम सदस्यता कार्य पूरे होंगे नई बूथ अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं ग्राम केंद्र अध्यक्ष भी बनाए जा रहे हैं बूथ स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक भाजपा मजबूत हो इसको लेकर काम किया जा रहा है।
