ऑनलाइन फ्रॉड का अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्य काबू, चारों नोएडा यूनिवर्सिटी के हैं IT के छात्र

यमुनानगर, 28 अक्टूबर —– ऑल इंडिया में इस तरह के कई गिरोह सक्रिय हैं जो ऑनलाइन ठगी करते हैं। लोगों को फोन आता है कि आपका लड़का पकड़ा गया है, उसे छुड़ाना है तो एक लाख रुपए अकाउंट में डाल दो। लोग बिना सोचे समझे अपने परिजनों के लिए ऐसी राशि दे देते हैं। देश में इस तरह की कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है जहां थर्मल के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन आया कि उनका बेटा जो पटियाला विश्वविद्यालय में छात्र है एक रे.प केस में पकड़ा गया है, उसे छुड़ाना है तो एक लाख रुपए तुरंत खाते में डाल दो। थर्मल अधिकारी ने तुरंत एक लाख की राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। इसके कुछ समय बाद ही फिर से फोन आया कि लड़के का मेडिकल होना है अगर बचाना है तो एक लाख और जमा कर दो ।उन्होंने वह राशि भी जमा कर दी। और इस तरह करते-करते साढ़े 5 लाख रुपया थर्मल अधिकारी ने उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन उसके बाद पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।
एक ट्रांजेक्शन होने पर मिलता था 3000
 यमुनानगर साइबर थाना पुलिस की हिरासत में आए ये चारों आरोपी नोएडा विश्वविद्यालय के आईटी के छात्र हैं । जिन्होंने साइबर फ्रॉड में शामिल होना स्वीकार किया है। आपको बता दें कि यमुनानगर  थर्मल के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन आया कि उनका बेटा जो पटियाला विश्वविद्यालय में छात्र है एक रेप केस में पकड़ा गया है, उसे छुड़ाना है तो एक लाख रुपए तुरंत खाते में डाल दो। थर्मल अधिकारी ने तुरंत एक लाख की राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। इसके कुछ समय बाद ही फिर से फोन आया कि लड़के का मेडिकल होना है अगर बचाना है तो एक लाख और जमा कर दो ।उन्होंने वह राशि भी जमा कर दी। और इस तरह करते-करते साढ़े 5 लाख रुपया थर्मल अधिकारी ने उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन उसके बाद पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।मामला साइबर थाने तक पहुंचा। साइबर थाना ने मामले की गंभीरता को देखा समझा और जाल बिछाया। मामले की गहराई से जांच की गई। साइबर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि फिलहाल जिन चार छात्रों के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था वह नोएडा विश्वविद्यालय के आईटी के छात्र हैं चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में  बैंक अधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी की यह पैसा आरोपियों ने मंगवाया और आगे छात्रों के खाते में ट्रांसफर किया गया ।यह 18 लेयर का एक संगठित गिरोह है। जिसमें देश ही नहीं विदेश के भी लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि एक चैन के तहत खाते में आती है। फिर उस पैसे को नेपाल में भेज दिया जाता है। नेपाल से वह राशि वाइट मनी होकर वापस आती है। जिन चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें उन्हें खाते में पैसा आने पर एक लाख के  3000 दिए जाते थे। आरोपियों ने बताया कि उनसे खाते की डिटेल ली गई और उन्हें बताया गया कि यह एक गेम ट्रांजैक्शन है। लेकिन जब पैसे वापस मांगे जाने लगे और धमकियां आने लगी तो उन्हें पता लगा कि वह किसी साइबर फ्रॉड में शामिल है।
एक अन्य आरोपी को 13 राज्यों की पुलिस तलाश कर रही
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जिसे 13 राज्यों की पुलिस तलाश रही है ।पुलिस लगातार उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं जिसके लिए विभिन्न टीमें रवाना की गई हैं। जो चार आरोपी पकड़े गए हैं वह झारखंड ,बिहार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि  देश के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले अन्य आरोपी भी शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.