शिमला,19 मार्च-एचपीपीसीएल के जीएम विमल नेगी की मौ.त के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है.एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल देश राज को पद से हटाया गया
है.इस मामले में प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए है.
15 दिन में जांच पूरी करने के आदेश
एचपीपीसीएल के जीएम विमल नेगी के मामले में आज शिमला एचपीपीसीएल कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ.इस दौरान विमल नेगी के परिजनों ने एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल देश राज को पद से हटाने की मांग की और मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की.वहीं प्रदेश सरकार ने अब इस मामले में कड़ा एक्शन लिया है.पूरे मामले की जांच एसीएस होम ओंकार चंद शर्मा को सौम्पा गया है और 15 दिन में जांच पूरी करने के आदेश दिए गए हैं.वहीं एचपीपीसीएल के एमडी और डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल पद पर आईएएस राकेश प्रजापति व सुरेंद्र कुमार को अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है.
