दिल्ली (एकता): WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर ऑनलाइन चैटिंग प्लेटफॉर्म है। आप इस एप्लीकेशन की मदद से किसी भी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन बात कर सकते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप जरूर होता है। व्हाट्सएप एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसके जरिए से कई सेवाएं उपयोग किया जा सकता है। जैसे कि आप ऑडियो कॉल कर सकते हैं, वीडियो कॉल या तुरंत इंसटेंट मैसेज किसी को भी भेज सकते हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ी एक जबरदस्त खबर बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।

WhatsApp यूजर अपने नाम से बना सकेंगे अकाउंट
अगर आपको पता लगे कि WhatsApp यूजर अपने नाम से अकाउंट बना सकेंगे तो आपको सुनकर कैसा लगेगा। जी हां, आप ठीक सुन रहे हैं। यह फीचर जल्द ही अपडेट होने वाला है। इसकी खासियत यह है कि यूजर अपने अकाउंट के लिए यूनिक यूजर नेम चुन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक Meta के ownership वाला WhatsApp कथित तौर पर WhatsApp यूजर नेम सेट करने के फीचर पर काम कर रहे हैं। इसकी यूजर को काफी राहत मिलेगी। यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। WABetaInfo ने कहा, “Google Play Store से एंड्रॉइड 2.23.11.15 अपडेट के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद, हमने नए बिल्ड की अपनी सामान्य खोज के दौरान एक महत्वपूर्ण Speciality देखी।

Settings में मिलेगा ऑप्शन
जानकारी के मुताबिक इसका ऑप्शन आपको Settings में ही मिलेगा। दरअसल WhatsApp से ऐप सेटिंग्स के अंदर ही यूजरनेम फीचर पर काम किया जा रहा है। इससे यूजर आसानी से फीचर पर काम कर पाएंगे। खासतौर से प्रोफाइल सेक्शन में यूजर नेम सिलेक्ट कर, यूजर कॉन्टैक्ट की पहचान सिर्फ नंबर से नहीं की जा सकेगी।
आने वाले समय में नहीं पड़ेगी फोन नंबर की आवश्यकता
WhatsApp यूजर को आने वाले समय में फोन नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना अपना चुना हुआ यूजक नेम दर्ज करके आप हर किसी से बात कर सकते हैं। WhatsApp पर यूजरनेम कैसे काम करेगा, इसका भी जल्द पता चल जाएगा। फिर भी ये उम्मीद जताई जा रही है कि यूजरनेम के जरिए शुरू की गई बातचीत ऐप के मजबूत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रहेगी। यूजर की प्राइवेसी और डेटा सब Safe रहेगा। फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। Instant messaging applications ग्रुप सेटिंग स्क्रीन के लिए एक नया इंटरफेस भी जारी किया गया है। ये फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए Available हैं। खास बात यह है कि नया इंटरफेस पहले से ज्यादा क्लियर और इंट्यूटिव है। अब आपको अलग Option चुनने पर एक एडिशनल विंडो ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब स्विच को टॉगल करके इसे सीधे स्क्रीन से Activate या Deactivated कर सकेंगे। जिसके चलते आपकी ही समय की बचत होगी। साथ ही आपको WhatsApp चलाने में आसानी होगी।
