इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर सरकार बदलती: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को झज्जर में भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा के उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा बैठक की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा के चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों, लोकसभाओं से संबंधित प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में चुनाव की समीक्षा की गई। लोग अरविंद केजरीवाल को चाहते थे और सबने उत्साह भी बढ़ाया। लेकिन यदि इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर सरकार बदलती और बीजेपी की विदाई होती।
आम आदमी पार्टी को सत्ता में शामिल रही जेजेपी से ज्यादा  मिले वोट
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  आज कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे।अब हरियाणा से बीजेपी को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी। आम आदमी पार्टी आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव हरियाणा में लड़ेगी। आम आदमी पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी और हरियाणा की खुशहाली के लिए काम करेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो सत्ता में शामिल पार्टी जेजेपी थी उनसे ज्यादा वोट ली। आम आदमी पार्टी ने इनलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट ली। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जाति और धर्म के नाम पर बांटा गया। यही कारण था कि आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहा, लेकिन ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस उससे कम मार्जिन से हारी जितनी वोट आम आदमी पार्टी को मिली।
कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। अति उत्साह नुकसान करता है वो नुकसान हरियाणा में कांग्रेस को हुआ है। मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि हरियाणा में भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और नशा मुक्त प्रशासन चलाएंगे। इन्होंने जो 5 लाख रोजगार देने का वादा किया है उसको निभाएंगे, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 5 लाख गरीबों को मकान, महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का वादा किया है उसको पूरा करेंगे। जंगलराज किसी भी व्यवस्था में ठीक नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.