हरियाणा, 5 फरवरी-:हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज हरियाणा खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर चुका है। सरकार न केवल खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान दे रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।
मंत्री ने बताया कि ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अब तक करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। इसी कड़ी में 9 फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सीएम कप का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के
48 स्वर्ण,
47 रजत,
58 कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे।
कुल 679 खिलाड़ियों और 200 से अधिक कोचों को सम्मानित किया जाएगा।
पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि
स्वर्ण पदक: 7 लाख रुपये
रजत पदक: 5 लाख रुपये
कांस्य पदक: 3 लाख रुपये
प्रतिभागी खिलाड़ी: 51 हजार रुपये
मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार अब तक अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों को 709 करोड़ रुपये की राशि दे चुकी है, जबकि सरकार 3.0 के दौरान ही 109 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को दिए गए हैं।
इस प्रतियोगिता में 3500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों और कोचों को आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता पुनिया को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
स्टेडियम हादसों पर सरकार सख्त
स्टेडियमों में हुई घटनाओं को लेकर मंत्री ने कहा कि प्रत्येक डिप्टी डायरेक्टर को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है और उनसे रिपोर्ट मांगी गई है।
स्टेडियमों के सुधार के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
खेल बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेल बजट ऐतिहासिक है।
खेल बजट में 33 प्रतिशत की वृद्धि
खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान
.
3000 प्रस्तावित खेल नर्सरियों में से 1500 शुरू
सरकार का लक्ष्य ओलंपिक में 36 के 36 पदक जीतने की दिशा में काम करना है। पिछले वर्ष मिले 100 करोड़ रुपये के बजट में से 70 प्रतिशत राशि का उपयोग किया जा चुका है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में खेल विभाग में 44 नौकरियां तक नहीं दे पाई, जबकि मौजूदा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 241 नौकरियां दी हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल आरोप लगाती है और जवाबदेही से बचती है।
