Kaithal,9 December-:हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए ‘राष्ट्रीय टैलेंट हंट’ अभियान की घोषणा की है।इस अभियान के तहत राज्यभर से युवाओं को मौका दिया जाएगा कि वे कांग्रेस के विचारों को प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचा सकें।
कैथल में कांग्रेस प्रवक्ताओं की भर्ती को लेकर हुई प्रेस वार्ता
कैथल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कन्वीनर एवं संयोजक राय सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर कैथल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित रहे।राय सिंह गुर्जर ने बताया कि यह राष्ट्रीय टैलेंट हंट अभियान एक महीने तक चलेगा। इस अवधि में प्रतिभाशाली युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के बाद योग्य उम्मीदवारों को 5 वर्षों के लिए कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में अवसर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि “इस पहल का उद्देश्य है कि देशभर के होनहार युवाओं को पार्टी मंच से अपनी बात रखने का मौका मिले। इससे पार्टी में नई ऊर्जा आएगी और संगठन मज़बूत होगा।”कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान के जरिए पार्टी मीडिया पैनल में नई सोच और नए चेहरे शामिल करेगी, जिससे जनता के बीच पार्टी की नीतियों को और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।
