हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा..कल से भूख हड़ताल पर

कुरुक्षेत्र,2 अप्रैल-हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 3 अप्रैल को 24 घंटे की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।यात्रियों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज कर्मचारी प्रतिदिन की तरह अपना सचारू कार्य करेंगे ।कुरुक्षेत्र डिपो के 21 कर्मचारी 24 घंटे के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहेंगे ।ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 1947 के डिपो प्रदेश प्रेस प्रवक्ता व सचिव रंजीत करोड़ा ने बताया कि यह आंदोलन हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के नेतृत्व में होगा।

सरकार रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है।2018 में 710 किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसें चलाई गईं, जिनकी औसत आय 10-11 रुपए प्रति किलोमीटर है,लेकिन उन्हें 32-33 रुपए प्रति किलोमीटर भुगतान किया जा रहा है,जिससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है।परिवहन मंत्री अनिल विज से कर्मचारियों को उम्मीद थी कि वे रोडवेज को घाटे से उबारेंगे, लेकिन इसके उलट सरकार ने प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने का काम किया। हाल ही में 62 रुपए प्रति किलोमीटर किराए की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई, जो घाटे का सौदा है। वहीं, निजी बसों के परमिट ऑनलाइन जारी कर दिए गए और उनकी परमिट फीस शून्य कर दी गई, जबकि नियमों के अनुसार न्यूनतम 25,000 रुपए फीस होनी चाहिए।

रंजीत करोड़ा हरियाणा रोडवेज प्रदेश प्रेस प्रवक्ता व सचिव ने कहा कि 1993 के बाद वर्कशॉप में मैकेनिकों की कोई भर्ती नहीं हुई, और कर्मचारियों के कई लाभ रोक दिए गए हैं। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद, अधिकारी मांगों को लागू नहीं कर रहे। इसी कारण सांझा मोर्चा ने 3 अप्रैल से 6 मई तक अलग-अलग डिपो में, 12-13 मई को सभी डिपो में भूख हड़ताल और 8 जून को परिवहन मंत्री के आवास अंबाला में न्याय मार्च करने का फैसला किया है। कुरुक्षेत्र और पेहवा डिपो के सभी कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.