मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट..फील्ड में तैनात कर्मचारियों को एहतियात बरतने के निर्देश

हमीरपुर, अरविन्द सिंह -विदेशों से लौटकर हमीरपुर आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य महकमा निगरानी रखेगा। मंकी पॉक्स के खतरे को भांपते हुए पहले ही पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य स्तर से जिला के अधिकारियों की ली गई वर्चुअल बैठक में निर्देश जारी किए गए हैं कि मंकी पॉक्स जैसी बीमारी से निपटने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
 मेडिकल कालेज प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि कोई मामला सामने आने के बाद तुरंत प्रभाव से मरीज को उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश जारी होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर ने फील्ड में तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। वहीं विदेशों से लौटकर आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। खासकर उन देशों से जहां पर मंकी पाक्स के मामले सामने आ चुके हैं। आशा वर्कर के माध्यम से ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। वहीं हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम भी कर लिए हैं। विभाग के पास पर्याप्त पीपीई किट, आईसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट उपलब्ध है।
विदेशों से आने वाले लोगों पर नजर रखेगा विभाग
जानकारी के मुताबिक भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में मंकी पॉक्स मामला सामने आया है। ऐसे में हिमाचल में भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया। बताया जाता है कि कुछ अन्य देशोंं में पहले मंकी पॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। इसी के चलते अब विदेशों से आने वाले लोगों की ट्रेवलिंग हिस्ट्री पर निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी तरह के लक्षण पैदा होने पर तुरंत उपचार शुरू किया जा सके। स्किन स्पेशलिस्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंकी पॉक्स के मामले स्किन से जुड़े हुए होते हैं ऐसे में स्किन स्पेशलिस्ट को ही नोडल अधिकारी बनाया गया है।बताया जाता है कि मंकी पॉक्स के लक्षणों में आमतौर पर शरीर पर दाने निकलना, चेहरे पर घाव, मुंह और हाथों, पैरों, छाती, जननांगों पर लक्षण दिखाई दे सकते हैं। मवाद से भरे घाव भी हो सकते हैं। इसके साथ ही फ्लू जैसे लक्षण, बुखार, खांसी, उल्टी आदि देखे जा सकते हैं।

सीएमओ हमीरपुर डा. प्रवीण कुमार का कहना ये 

सीएमओ हमीरपुर डा. प्रवीण कुमार ने कहा कि विदेशों से लौटकर आने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। आशा वर्कर के माध्यम से विदेशों से आने वालों की ट्रेवल हिस्ट्री जांची जाएगी। स्वास्थ्य संस्थानों में पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है ताकि किसी विकट परिस्थिति में तुरंत निपटा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.