महाराष्ट्र में झूठ का झंडा गाड़ रहे हिमाचल के CM… दो साल में एक किस्त पेंशन नहीं धोखा देना-जयराम ठाकुर

मंडी, 9 नवंबर ( TSN)– नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब महाराष्ट्र में अपने झूठ का झंडा गाड़ रहे हैं।  महाराष्ट्र आम विधानसभा चुनाव में पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने चुनाव के दौरान दी गई गारंटियां पूरी कर दी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने एक तरफ प्रदेश की मातृशक्ति के साथ चुनाव में गारंटी के नाम पर धोखा किया और अब मुख्यमंत्री पूरे देश में जाकर उन्हें पेंशन देने का झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं की पेंशन हर महीने दी जाने वाली व्यवस्था हैं। लोकसभा चुनाव के दरमियान प्रदेश की 25 हजार महिलाओं को एक किस्त देकर चुनाव के दौरान किसी को गुमराह करने  की कोशिश करना पेंशन देना नहीं, धोखा देना होता है।
बिना गारंटी दिए हमने प्रदेश को सुविधाएं देकर अपना फर्ज 
जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गारंटी के अनुसार प्रदेश में सम्मान निधि की पात्र महिलाओं की संख्या 22 लाख से अधिक है जिन्हें हर महीने ₹1500 मिलनी चाहिए थे। लेकिन नहीं मिल रहा है।प्रदेश की मातृशक्ति को इतना बड़ा धोखा देने के बाद भी पूरे देश में घूम- घूम कर यह कहना कि हमने प्रदेश की मातृशक्ति को ₹1500 पेंशन देना शुरू कर दिया है यह उनकी भावनाओं के साथ एक मजाक से अधिक कुछ नहीं है।जयराम ठाकुर ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य के रूप में काम करने के लिए जनता के प्रति आदर और जनकल्याण की भावना होनी चाहिए। हमें भी हिमाचल प्रदेश की जनता ने बहुमत दिया था तो हमने बिना कोई गारंटी दिए वह सारे काम किया जो प्रदेश के लिए आवश्यक थे।
सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक जिला मंडी के बगस्याड़ में आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव से जुड़ी बैठक में भाग लिया। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा हुई। इस बैठक सराज मंडल  चुनाव  प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, समेत सराज मंडल अध्यक्ष  भागीरथ शर्मा, महामंत्री भीष्म, टीकम युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मैडी समेत समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.