प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा हिमाचल: सिराज में 200 करोड़ का नुकसान-डिप्टी सीएम

Shimla,16 July -हिमाचल प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदा के चलते जल शक्ति विभाग को अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है,जिसमें अकेले सिराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की क्षति आंकी गई है।राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को शिमला में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी ला रही है। जल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है,लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार से भी आपदा राहत के लिए सहयोग की आवश्यकता जताई।

जयराम का दर्द जायज,लेकिन कांग्रेस नहीं करती राजनीति

डिप्टी सीएम ने कहा कि मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है और वहां हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।उन्होंने कहा,”विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर इसी क्षेत्र से आते हैं,उनका दर्द जायज है,लेकिन कांग्रेस इस आपदा को लेकर कोई राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहती। हमारी प्राथमिकता हर प्रभावित क्षेत्र तक सहायता पहुंचाना है, चाहे वह किसी भी दल के विधायक का क्षेत्र हो।”

कांग्रेस संगठन गठन में अब और देरी नहीं होनी चाहिए: अग्निहोत्री

कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी हाईकमान को अब संगठन का गठन शीघ्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मज़बूती पार्टी की प्राथमिकता है और देरी अब उचित नहीं है।

HRTC कर्मियों की मांगों पर जल्द समाधान का आश्वासन

HRTC चालकों और परिचालकों की लंबित देनदारियों पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि चालकों व परिचालकों को समय पर वेतन और पेंशन दी जा रही है, लेकिन कुछ वित्तीय विषय लंबित हैं।“इन मुद्दों को HRTC प्रबंधन से बातचीत कर सुलझाया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.