/ Aug 30, 2026

केंद्रीय बजट से हिमाचल को इस बार भी मिली निराशा. वर्तमान और भविष्य के लिए कोई योजना-जगत सिंह नेगी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-केंद्र बजट को लेकर जहां मध्यम वर्ग खुश हैं तो वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बजट को हिमाचल और देश के लिहाज से निराशाजनक करार दिया है।जगत सिंह नेगी ने कहा कि बजट में हिमाचल को हर बार की तरह झुनझुना ही मिला है।बजट में पहाड़ी राज्यों की उपेक्षा हुई है,केवल बिहार और आंध्र प्रदेश के  बजट में विशेष ध्यान रखा गया है।पांच ट्रिलियन इकनॉमी की बात की जा रही है, लेकिन ये  बजट देश को नीचे की तरफ ले जाएगा।
वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में कोई फोकस नहीं किया गया है। खाली राजनीतिक घोषणाएं हुई हैं।हिमाचल में रेलवे, हवाई अड्डे बनाने को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है।उद्योग, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में भी कोई बजट प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में किसान, बेरोज़गार, गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के विकास के लिए कोई योजनाएं नहीं बनाई गई है। टैक्स स्लैब में मध्यम वर्ग को राहत दिल्ली के चुनावों के मद्देनजर दी गई है जो अगले साल वापिस ले ली जाएगी। दिल्ली को भाजपा जीतना चाहती है इसलिए टैक्स स्लैब में राहत देकर लोगों को गुमराह करने की केंद्रीय बजट में कोशिश हुई। देश के वर्तमान और भविष्य के लिए बजट में कोई योजना नहीं है बजट पूरी तरह से निराशाजनक है।
अपेक्षाओं के विपरीत है बजट-प्रतिभा सिंह 
वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी बजट को अपेक्षाओं के विपरीत बताया है और कहा कि बजट राजनीतिक लाभ के मकसद से पेश किया गया है।हिमाचल को आपदा के विशेष राहत पैकेज की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई। बिहार और आंध्र प्रदेश में ही बजट में फोकस किया गया है। किसान आंदोलन कर रहे हैं और बजट से किसानों को उम्मीदें थी लेकिन बजट से निराशा ही मिली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.