मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में रखा गया हिमाचल का ख्याल- हर्ष मल्होत्रा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है.यह बजट सर्वस्पर्शी है.उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने का काम हुआ है. उन्होंने कहा कि आज देश में पेश हुए आम बजट को फरवरी महीने में पेश हुए अंतरिम बजट के साथ जोड़कर देखने की जरूरत है. आज पूरे विश्व, की अर्थव्यवस्था तक डगमगा रही है,लेकिन भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का ही परिणाम है.
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने  कहा कि इस बजट में गरीब, युवा अन्नदाता और नारी का विशेष ध्यान रखा गया है. बजट में हिमाचल प्रदेश का भी ख्याल रखा गया है. हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेहतरीन बजट पेश किया है. इस बजट में साल 2047 के विकसित भारत की भी छवि नजर आती है.हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यूपीए सरकार के मुकाबले एनडीए सरकार में हिमाचल प्रदेश को 264 फीसदी ज्यादा आर्थिक मदद मिली. इसके अलावा ग्रांट इन ऐड में भी 164 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि आज देश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और हर वर्ग विकास कर रहा है. हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद करेगा और आने वाले वक्त में भी हिमाचल प्रदेश का ध्यान रखा जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.