/ May 14, 2026

नारायणगढ़ में खोला जायेगा बागवानी कॉलेज.. स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ भी लगेगा – मुख्यमंत्री

हरियाणा, 20 जनवरी –मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए एक बागवानी कॉलेज की स्थापना और स्थानीय स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाने की घोषणा की। यह बागवानी कॉलेज महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल से संबद्ध होगा,जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को बागवानी के क्षेत्र में विश्व स्तरीय शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बड़ागढ़ स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के  लिए हाई-मास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी ताकि सांयकाल के बाद भी हमारे खिलाडी अभ्यास जारी रख सकें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक बागवानी कॉलेज की स्थापना और स्थानीय स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाने की घोषणा की। उन्होंने बड़ागढ़ स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के  लिए हाई-मास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी ताकि सांयकाल के बाद भी हमारे खिलाडी अभ्यास जारी रख सकें। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा  कि राज्य सरकार द्वारा  ‘नारायण तालाब’ की भौतिक रिपोर्ट जांच कर इसे हरियाणा तालाब प्राधिकरण को देकर तालाब का जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार सुनिश्चित किया जायेगा।
पतरहेड़ी से शहजादपुर-नारायणगढ़ तक सड़क को चार लेन का बनाने की  घोषणा
 मुख्यमंत्री ने  पतरहेड़ी से शहजादपुर-नारायणगढ़ तक सड़क को चार लेन का बनाने की भी घोषणा की। स्थानीय बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही, मार्केटिंग बोर्ड के तहत सड़कों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लगभग 45 गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण पहले ही किया जा चुका है और आश्वासन दिया कि शेष गांवों में भी धीरे-धीरे इसी प्रकार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नारायणगढ़ में सहकारी चीनी मिल स्थापित करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। किसानों की समस्याओं के मद्देनज़र राज्य सरकार इस मामले पर सक्रियता से चर्चा कर रही  है और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। मुख्य सचिव इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से गंभीरता से नजर रख रहे हैं और इस सम्बन्ध में तीन बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि या तो इसी वर्तमान मिल को सहकारी चीनी मिल के रूप में स्थापित किया जाएगा या फिर दूसरी सहकारी मिल स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए इस निर्णय को जल्द ही लागू किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.