कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में नए साल के जश्न को लेकर जहां पर्यटक कारोबारी तैयार है। तो वही रेस्टोरेंट संचालक भी नए साल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष प्रकार के पैकेज भी दे रहे है। कुल्लू जिला के पर्यटन कारोबारी जहां डीजे नाइट का आयोजन कर रहे हैं तो वहीं नए साल के जश्न में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष इंतजार किया जा रहे है।
कुल्लू जिला के देव धाम होटल में नाटी किंग कुलदीप शर्मा को बुलाया गया है जो यहां पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन करेंगे तो वही डीजे नाइट का जहां धमाल होगा तो सर्द मौसम में लोगों के लिए अलाव का भी इंतजाम किया गया है। ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना नव वर्ष के जश्न के लिए पहुंचे पर्यटकों को करना पड़े। वही होटलों में क्रिसमस के बाद से ही लगातार रोजाना रात्रि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। और पर्यटक सहित स्थानीय लोग इसका भी लुत्फ उठा रहे है।
