/ Aug 12, 2026

निर्दलीय विधायकों को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधान सभा अध्यक्ष को दी याचिका

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न होने पर जहां मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीते कल विधान सभा अध्यक्ष को एक याचिका दी है और कहा है कि निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा स्वीकार होने से पहले ही भाजपा ज्वाइन कर ली थी ऐसे में यह मामला दलबदल कानून के दायरे में आता है इसलिए विधान सभा अध्यक्ष इनकी सदस्यता को रद्द करें। वहीं विधायक हरीश जनार्था ने भी मामले में शामिल कर पक्ष सुनने के लिए एक अलग याचिका हाई कोर्ट में दी है।
शिमला में पत्रकार वार्ता कर बागवानी एवम राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया था जिसमें उसे कामयाबी नहीं मिली है। निर्दलीय विधायकों ने भी दबाव में इस्तीफे दिए हैं और इस्तीफे स्वीकार होने से पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं जो दलबदल कानून के दायरे में आता है इसलिए स्पीकर से इन्हें अयोग्य करार देने की मांग की गई है साथ ही विधायक हरीश जनारथा ने बीते कल मामले को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए समलित करने के लिए याचिका दायर की है।वहीं जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी मूर्खो की तरह बयान दे रही है और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर भी मजबूरी में साथ साथ चल रहे हैं। कंगना कह रही है कि देश 2014 में आजाद हुआ और सुभाष चंद्र बोस पहले प्रधानमन्त्री थे।क्या भाजपा प्रत्याशी हिमाचल प्रदेश की जनता को अनपढ़ समझ रही हैं जिन्हें कुछ मालूम नहीं है।इस तरह के बयानों का स्कूली बच्चों पर क्या असर होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.