कैसे पढ़ेंगी बेटियां…सरकारी स्कूलों में नहीं पहुंच रही किताबें…छात्राओं का भविष्य अधर में

Palwal,7 April- यूं तो सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है,लेकिन शायद यह नारा केवल सरकार के दावों और कागजों तक ही सीमित रह जाता है. इसका ताजा उदाहरण सामने आया है पलवल जिले मे,जहां उपमंडल होडल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को अभी तक किताबें नहीं मिली है.जिस वजह से छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि 15 अप्रैल तक छात्राओं की किताबें वितरित की जाएगी।

छात्राए बोली पुरानी किताबों से ही पढ़ा रहे शिक्षक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक शिक्षा विभाग द्वारा किताबें दी जाती हैं,लेकिन अभी तक स्कूलों में बच्चों के लिए किताबें नहीं पहुंची हैं।जिस वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिला पलवल के होडल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं । जब इस बारे में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से बात की तो छात्राओं ने कहा कि वह लगातार स्कूल में पढ़ने के लिए आ रही हैं लेकिन अभी तक उनको किताबें नहीं मिली हैं और स्कूल के अध्यापकों द्वारा 15 अप्रैल के लिए बोला है।छात्राओं ने कहा कि उनको स्कूल में अध्यापकों द्वारा पुरानी किताबों से पढ़ाया जा रहा है लेकिन घर पर वह बिना किताबों के कैसे पढ़ाई करें।वहीं जब इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल में केवल 8 वीं कक्षा की हिंदी मीडियम की किताबें आई हैं इंग्लिश मीडियम किताबें नहीं आई हैं अभी छठी और सातवीं कक्षा की किताबें नहीं आई हैं।उन्होंने बताया कि जो आठवीं कक्षा की हिंदी मीडियम की किताबें आई हैं उनको 15 अप्रैल को बच्चों को दिया जाएगा लेकिन अभी तक कक्षा 6 से कक्षा सातवीं की किताबें नहीं आई हैं यह कब तक आएगी यह नहीं पता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.