/ Jul 08, 2026

HRTC कर्मियो को भी मिलेगा 4 फ़ीसदी D.A…दो माह में होगा 9 करोड़ के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान

शिमला,12 अक्टूबर ( TSN)-हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने 50 साल का सफ़र पूरा कर लिया है।1974 से अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी  ने 2 अक्तूबर को 50 वर्ष का सफर पूरा कर चुकी है।इस मौके पर एचआरटीसी ने आज शिमला में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया।जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने HRTC कर्मियों के लिए DA, ओवर टाईम, मेडीकल बिल भुगतान सहित दिपावली के कई तोहफ़े दिए।
55 माह के ओवर टाईम भुगतान के लिए  सीएम ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की तर्ज़ पर HRTC कर्मियो को 4 फ़ीसदी DA देने की घोषणा के साथ इस माह 28 अक्तूबर को  वेतन और पैंशन देने का ऐलान किया। इसके आलावा 9 करोड़ के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान HRTC कर्मियों का दो माह कर दिया जाएगा.जबकि 55 माह से अटके पड़े 97 करोड़ के भके ओवर टाईम के रूप में से  50 करोड़ देने की भी सीएम ने घोषणा की है। 31मार्च तक सभी लम्बित भुगतान देने की घोषणा भी सुक्खू ने की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व मेरे पिताजी ने HRTC मे चालक के रूप में करते थे इसलिए वह HRTC कर्मियों के दर्द को समझते हैं। उस वक्त निगम के बेड़े में 800 बसे थी जो अब 3200 से ज्यादा हैं।  सरकार HRTC को 700 करोड़ से अधिक की ग्रांट सरकार हर वर्ष देती हैं। लेकिन अब HRTC को भी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना पड़ेगा। ताकि निगम को घाटे से उभारा जा सके। ग्रीन हायड्रोजन प्रोजेक्ट को अगले महिने में शुरू करेगे।
वहीं उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी 50 वर्षों से अपनी वचनबद्धता के साथ लोगों को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी में रोजाना 6 लाख लोग सफर करते हैं। घाटे की हालात के बावजूद वर्तमान सरकार ने HRTC के कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में एक दिन भी कोताही नहीं बरती। निगम  वेतन पर 45 करोड़,  पेंशन पर 25 करोड़  और डीजल पर 45 करोड़ खर्च कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.