शरद नवरात्रि में ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर में विशेष पूजा के बाद शाही महल लौटी शाही खड़ग..

नाहन, सतीश शर्मा ( TSN)– शक्तिपीठ ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर में शाही परिवार के सदस्यों द्वारा स्थापित की गई थी खड़ग आज 9 दिनों के बाद शाही महल लौट गई। इससे पूर्व मंदिर में विशेष पूजा की गई जिसमें शाही परिवार के सदस्य कुंवर अजय बहादुर सिंह समेत परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए।
मीडिया से बात करते हुए शाही परिवार के सदस्य एवं पूर्व में रहे विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि यह परंपरा रियासत काल से चली आ रही है.जिसमें शरद नवरात्रि के पहले दिन शाही खड़क को जगन्नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद काली स्थान मंदिर में स्थापित की जाती है .9 दिनों तक नवरात्रों के दौरान शाही खड़ग की मंदिर में पूजा की जाती है और नवमी के दिन विशेष पूजा के बाद शाही खड़ग वापस महल लौटती है और शाही महल में स्थापित की जाती है। उन्होंने बताया की परंपरा को निभाते हुए आज शाही परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले माता काली के चरणों में शीश नवाया. जिसके बाद राजगुरु और राजपुरोहित द्वारा विधि विधान से खड़क पूजन करवाया गया।
पूजा अर्चना के बाद नारियल की बलि देकर वापस लौटी शाही खड़ग
कुंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि आज विशेष पूजा अर्चना के बाद यह खड़क शाही  महल में स्थापित की जाएगी और शाही परिवार के सदस्यों द्वारा यह प्रतिज्ञा ली गई कि सिरमौर की सुरक्षा के लिए शाही परिवार सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि आज नारियल की बलि देकर यह शाही खड़ग  वापस महल लौटेगी जहां विधि विधान के साथ म्यान में स्थापित की जाएगी और अगले वर्ष शरद नवरात्रि के पहले दिन दोबारा से काली माता के मंदिर आएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमंत बिस्वा सरमा के स्वागत पर कांग्रेस का BJP से सवाल, कहा- पहले हिंदुत्व पर अपना रुख स्पष्ट करे भाजपा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘अराजकता हटाओ पदयात्रा’को लेकर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस ने भाजपा की पदयात्रा को अराजकता रैली करार देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिमला दौरे और भाजपा नेताओं की ओर से किए गए उनके स्वागत पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा कि भाजपा एक...

भाजपा पांच गुटों में बंटी,इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए पार्टी में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश भाजपा पांच अलग-अलग गुटों में बंटी...

चुराह की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से महरूम, 3000 लोग परेशान

चंबा/मंजूर पठान-:आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी चुराह विधानसभा क्षेत्र की खजुआ और बिहाली पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का इंतजार है। दोनों पंचायतों की तीन हजार से अधिक आबादी सड़क न होने के कारण मुश्किलों में जीवन बिता रही है। ग्रामीणों को रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य...

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू, देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

मंडी/धर्मवीर-:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की।यहां सिड्डू को लेकर लोगों में...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.