राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)- दीपों के पर्व दीपावली मनाने के लिए घर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए आज से हिमाचल पथ परिवहन निगम दिल्ली, चंडीगढ़ और नालागढ़ से विशेष बसें चलाएगा। इन विशेष बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही थी, जो कि फुल हो चुकी है। ऐसे में निगम प्रबंधन का कहना है कि यदि दिल्ली, चंडीगढ़ या नालागढ़ से आने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के चलते डिमांड आती है तो निर्धारित बसों के अलावा और बसें भी चलाई जा सकतीे हैं।डीएम एचआरटीसी डिवीजन धर्मशाला पंकज चडडा ने बताया कि 29 और 30 अक्टूबर को चंडीगढ़, दिल्ली और नालागढ़ से विशेष बसें चलाई जा रही हैं।
चंडीगढ़ और नालागढ़ से आज से मिलेगी विशेष बस सेवा
29 अक्टूबर को चंडीगढ़ से चंबा, धर्मशाला, बैजनाथ, नगरोटा बगवां, पठानकोट के लिए 2-2 बसें चलाई जाएंगी। 30 अक्टूबर को चंडीगढ़ से चंबा के लिए 2, धर्मशाला बैजनाथ, पालमपुर व नगरोटा बगवां के लिए 3-3, जबकि पठानकोट के लिए 2 विशेष बसें चलाई जाएंगी। डीएम ने बताया कि नालागढ़ से 29 अक्टूबर को पालमपुर के लिए 1 विशेष बस चलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 30 अक्टूबर को नालागढ़ से चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर के लिए 1-1 स्पेशल बस चलाई जाएगी।
30 को दिल्ली से आएंगी स्पेशल बसें
देश की राजधानी दिल्ली से 30 अक्टूबर को निगम पालमपुर के लिए 7, जोगिंद्रनगर के लिए 1, पठानकोट के लिए 1, बैजनाथ और धर्मशाला के लिए 7-7, जबकि नगरोटा बगवां के लिए 5 स्पेशल बसें चलाएगा।
