/ Sep 07, 2026

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया विनाशकारी गोरखा भूकंप हो सकता है।उनका कहना है कि भूकंप के बाद ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा कमजोर होकर हैंगिंग ग्लेशियर के रूप में तब्दील हो गया था,जो करीब एक दशक बाद टूटकर नीचे आया और अपने साथ भारी मात्रा में मलबा व बड़े-बड़े बोल्डर लेकर बहा।

भूकंप के झटकों से ग्लेशियर की संरचना हुई कमजोर

प्रो. डॉ. शुक्ला के मुताबिक वर्ष 2015 में नेपाल में आए 7.9 तीव्रता के गोरखा भूकंप ने हिमालय के कई हिस्सों को प्रभावित किया था।इस दौरान टाबो ग्लेशियर और लांगटांग ग्लेशियर की संरचना पर भी असर पड़ा। भूकंप के कारण लांगटांग ग्लेशियर के दक्षिणी हिस्से का एक बड़ा भाग टूट गया था।इस घटना के बाद ग्लेशियर का कुछ हिस्सा अस्थिर होकर पहाड़ी ढलान पर लटक गया,जिसने बाद के वर्षों में हैंगिंग ग्लेशियर का स्वरूप ले लिया।

2015 में भी मची थी भारी तबाही

शोधकर्ता का कहना है कि गोरखा भूकंप के बाद लांगटांग ग्लेशियर के दक्षिणी मुख की ओर का हिस्सा टूटकर नीचे आया था। इस ग्लेशियर से निकले मलबे और बर्फ ने निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। गोंपा और लांगटांग सहित आसपास के क्षेत्र बर्फ, चट्टानों और मलबे की चपेट में आ गए थे। उस समय भी ग्लेशियर के टूटने से बड़ी मात्रा में मलबा नीचे की ओर आया था और स्थानीय स्तर पर जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

26 अगस्त को उत्तरी हिस्सा टूटकर नीचे आया

प्रो. शुक्ला के अनुसार बीते 26 अगस्त को लांगटांग ग्लेशियर के उत्तरी मुख की ओर का हिस्सा टूटकर नीचे आया।इस बार ग्लेशियर के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें, बोल्डर और भारी मलबा भी नीचे की ओर बहा।इसके चलते नेपाल के निचले इलाकों में अचानक भारी तबाही की स्थिति पैदा हुई। उनका कहना है कि ग्लेशियर का यह हिस्सा सामान्य तरीके से पिघलकर नीचे नहीं आया,बल्कि एक अस्थिर और लटकते हुए हिस्से के टूटने से अचानक बड़े पैमाने पर मलबा नीचे पहुंचा।

हैंगिंग ग्लेशियर सामान्य ग्लेशियर से अलग करता है तबाही

डॉ.शुक्ला ने ग्लेशियर टूटने की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि सामान्य परिस्थितियों में जब किसी ग्लेशियर का हिस्सा टूटता या पिघलता है तो उसका प्रभाव अपेक्षाकृत एक दिशा में आगे बढ़ता है।लेकिन हैंगिंग ग्लेशियर की स्थिति अलग होती है।पहाड़ी ढलान पर अस्थिर होकर लटका हुआ बर्फ और चट्टानों का हिस्सा अचानक टूटने पर अपने साथ भारी मात्रा में मलबा लेकर नीचे की ओर तेजी से बढ़ सकता है।यही प्रक्रिया फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति को जन्म देकर बड़े क्षेत्र में तबाही का कारण बन सकती है।

जलवायु परिवर्तन के तर्क पर उठाए सवाल

शोधकर्ता ने लांगटांग ग्लेशियर के टूटने को केवल जलवायु परिवर्तन से जोड़ने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका तर्क है कि यदि इस घटना का मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी या जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना होता,तो आसपास के अन्य ग्लेशियरों में भी इसी तरह की घटनाएं देखने को मिलतीं। उनके अनुसार लांगटांग ग्लेशियर की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए वर्ष 2015 में आए गोरखा भूकंप के प्रभाव और उसके बाद ग्लेशियर में हुए संरचनात्मक बदलावों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

पिछले साल भी देखी गई थी फ्लैश फ्लड की घटना

प्रो.शुक्ला के मुताबिक लांगटांग ग्लेशियर के आसपास के क्षेत्र में पिछले वर्ष भी फ्लैश फ्लड की घटना सामने आई थी। उनका कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए ग्लेशियर की वर्तमान भौगोलिक और संरचनात्मक स्थिति का अध्ययन बेहद जरूरी है।सैटेलाइट तस्वीरों,भूगर्भीय आंकड़ों और क्षेत्र में हुए पुराने बदलावों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जा सकती है कि ग्लेशियर किस तरह धीरे-धीरे अस्थिर हुआ।

आपदा के कारणों पर वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी

आईआईटी मंडी के शोधकर्ता का यह दावा नेपाल में हुई हालिया तबाही को लेकर एक अलग वैज्ञानिक दृष्टिकोण सामने रखता है। हालांकि ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर दुनिया भर में व्यापक शोध जारी है, ऐसे में किसी एक घटना के कारणों को निर्धारित करने के लिए विस्तृत वैज्ञानिक और भूगर्भीय अध्ययन जरूरी होगा।लांगटांग क्षेत्र में वर्ष 2015 के भूकंप के बाद हुए बदलावों, ग्लेशियर की संरचना और हालिया टूटने की घटनाओं का तुलनात्मक अध्ययन इस आपदा के वास्तविक कारणों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

धान सीजन से पहले राइस मिलर्स ने कसी कमर, मांगें पूरी न हुईं तो खरीद से रहेंगे दूर

कैथल-:हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेशभर से राइस मिलर्स और डिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने की।आगामी धान सीजन को लेकर बैठक में सीएमआर की नई नीति,एक्सटेंशन,लंबित कार्य एवं भुगतान,...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

शिमला/संजू-:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी,शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा।सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को...

आईआईटी मंडी का दावा: गोरखा भूकंप के बाद कमजोर हुआ लांगटांग ग्लेशियर, अब टूटा हिस्सा बना तबाही का कारण

मंडी/धर्मवीर-:नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर आईआईटी मंडी के शोधकर्ता ने अहम दावा किया है।संस्थान के सैटेलाइट इमेजिंग और भूविज्ञान शोधकर्ता प्रो.डॉ. डेरिक्स पी.शुक्ला के अनुसार,हिमालय क्षेत्र में स्थित लांगटांग ग्लेशियर के टूटने की प्रमुख वजह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आया...

किन्नौर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, जिला व तीनों ब्लॉक कमेटियां भंग; निगम भंडारी पर भरोसा कायम

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच किन्नौर जिले में बड़ा फैसला लिया गया है।कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ कल्पा,निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिसूचना जारी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.