Palwal,12 November-:हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में बुधवार को विधानसभा चुनावों से जुड़े एक अहम मामले में सुनवाई हुई। यह मामला पूर्व मंत्री करन दलाल द्वारा खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के खिलाफ धर्म के नाम पर वोट मांगने के आरोपों से संबंधित है।माननीय न्यायमूर्ति अर्चना पूरी की अदालत ने दोनों पक्षों की अंतिम बहसें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट का फैसला अब किसी भी समय सुनाया जा सकता है।
इस दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की ओर से वकील विजय कुमार जिंदल ने अदालत में अपना पक्ष रखा, जबकि पूर्व मंत्री करन दलाल की ओर से एडवोकेट मोहन जैन ने अपनी दलीलें पेश कीं।सुनवाई के दौरान गौरव गौतम की ओर से अगली तारीख की मांग की गई, लेकिन अदालत ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और आदेश रिज़र्व कर लिया। इसे राजनीतिक गलियारों में गौरव गौतम के लिए झटका माना जा रहा है।अब सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं — क्योंकि यदि फैसला करन दलाल के पक्ष में आता है, तो आगे की बहस शुरू होगी, जबकि गौरव गौतम के पक्ष में आने पर यह मामला यहीं समाप्त हो सकता है।हालांकि, फैसला चाहे किसी के भी पक्ष में आए, दोनों पक्षों के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प खुला रहेगा।
