भावना,हिसार (TSN): हिसार जिले के बीबीपुर मॉडल गांव सरसोद में हरियाणा का पहला सबसे बड़ा एवं अत्याधुनिक लाडो पुस्तकालय खोला गया हैं। इस पुस्तकालय का उद्घाटन लाडो हिमाचल प्रदेश की आर्टिस्ट एवं मॉडल रिशिधा कटना ने किया। इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर उद्घाटन समारोह भी ग्राम पंचायत सरसोद की ओर से रखा गया। इसका शुभारंभ करने के लिए ड्रा निकाले गए, जिसमें से मुख्य अतिथि के नाम चुना गया। इनमें 500 से अधिक बेटियों के नाम देश भर से शामिल किए गए थे।
बीबीपुर मॉडल के संयोजक प्रोफ़ेसर सुनील जागलान ने बताया कि इस पुस्तकालय को सफल मॉडल बनाएंगे और दूसरे गांवों की लड़कियां भी यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में पहला लाडो पुस्तकालय गांव बीबीपुर में तैयार किया था और अब तक 142 गांवों में यह पुस्तकालय बनवाने में भूमिका निभा चुके हैं । भारत सरकार को भी इस मॉडल को अडोप्ट कर देश भर के गांवों में लागू करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की ट्विंकल ने कहा कि ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के बीबीपुर मॉडल की सरसोद ग्राम पंचायत में जो हरियाणा का पहला लाडो पुस्तकालय खोला गया हैं वह क्रांतिकारी कदम हैं। वहीं सरपंच सुनीता भ्याण ने कहा कि सरपंच बनने का उद्देश्य सिर्फ इस गांव का विकास करना है और बीबीपुर मॉडल गांव का वह संपूर्ण विकास करवा रहे हैं। लाडो पुस्तकालय गांव में लडकीयों व महिलाओं के लिए बेहतरी के दरवाज़े खोलेगा।
लाडो पुस्तकालय का उद्घाटन करने वाली रिशिधा ने कहा कि यह सही में बेटी पढ़ाओ को फलीभूत करेगा। लाडो पुस्तकालय में लैपटॉप सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें रखी गई हैं। इसमें एसएससी, एचटेट, सीटेट, बैंक पीओ, महिला पुलिस कांस्टेबल, नेट, यूजीसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की किताबें उपलब्ध करवाई गई हैं।
समाजसेवी प्रदीप भ्याण ने कहा कि हम सब महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण विकास के मॉडल पर काम करके गांव को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक सुनील जागलान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण माध्यम से ग्रामीण विकास का मेरा सपना लाडो पुस्तकालय पूरा करेगा। इस पुस्तकालय में कंप्यूटर और वाईफाई की सुविधा हैं। यहां लड़कियां प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के अलावा ऑनलाइन भी जानकारी हासिल कर सकेंगी। लाडो पुस्कालय में 3 सौ लड़कियों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं।