अंबाला (एकता): हरियाणा में जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रदूषण की धुंध भी लोगों को परेशान कर रही है। जिससे ठंड के साथ एक्यूआई भी 386 तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने गुरुवार को वीआईपी एरिया के दायरे से बाहर निकलकर पानी का छिड़काव कराया। उन्होंने सरकुलर रोड पर उड़ रही धूल पर भी पानी की बौछारे पानी के टैंकर से छोड़ी।
बता दें कि दिवाली के पहले हुई बारिश से भिवानी येलो जोन में आया था। लेकिन बाद में अचानक प्रदूषण फिर से बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक लगातार एक्यूआई बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। जिससे लोगों को भी सांस लेने में मुश्किल आ रही है। कुछ जगहों पर चोरी छिपे अभी भी काम चल रहे हैं। वाहनों की आवाजाही के साथ ही धूल के कण भी हवा में काफी ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं। लोगों का जीना भी मुश्किल हुआ पड़ा है।
