/ Jun 15, 2026

लड़कियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम,मॉडल गांव सरसोद में खुला हरियाणा का पहला लाडो पुस्तकालय

भावना,हिसार (TSN): हिसार जिले के बीबीपुर मॉडल गांव सरसोद में हरियाणा का पहला सबसे  बड़ा एवं अत्याधुनिक लाडो पुस्तकालय खोला गया हैं। इस पुस्तकालय का उद्घाटन लाडो हिमाचल प्रदेश की आर्टिस्ट एवं मॉडल रिशिधा कटना ने किया। इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर उद्घाटन समारोह भी ग्राम पंचायत सरसोद की ओर से रखा गया। इसका शुभारंभ करने के लिए ड्रा निकाले गए, जिसमें से मुख्य अतिथि के नाम चुना गया।  इनमें 500 से अधिक बेटियों के नाम देश भर से शामिल किए गए थे।
बीबीपुर मॉडल के संयोजक प्रोफ़ेसर सुनील जागलान ने बताया कि इस पुस्तकालय को सफल मॉडल बनाएंगे और दूसरे गांवों की लड़कियां भी यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में पहला लाडो पुस्तकालय गांव बीबीपुर में तैयार किया था और अब तक 142 गांवों में यह पुस्तकालय बनवाने में भूमिका निभा चुके हैं । भारत सरकार को भी इस मॉडल को अडोप्ट कर देश भर के गांवों में लागू करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की ट्विंकल ने कहा कि ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के बीबीपुर मॉडल की सरसोद  ग्राम पंचायत में जो हरियाणा का पहला लाडो पुस्तकालय खोला गया हैं वह क्रांतिकारी कदम हैं। वहीं सरपंच सुनीता भ्याण ने कहा कि सरपंच बनने का उद्देश्य सिर्फ इस गांव का विकास करना है और बीबीपुर मॉडल गांव का वह संपूर्ण विकास करवा रहे हैं। लाडो पुस्तकालय गांव में लडकीयों व महिलाओं के लिए बेहतरी के दरवाज़े खोलेगा।
लाडो पुस्तकालय का उद्घाटन करने वाली रिशिधा ने कहा कि यह सही में बेटी पढ़ाओ को फलीभूत करेगा। लाडो पुस्तकालय में लैपटॉप सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें रखी गई हैं। इसमें एसएससी, एचटेट, सीटेट, बैंक पीओ, महिला पुलिस कांस्टेबल, नेट, यूजीसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की किताबें उपलब्ध करवाई गई हैं।
समाजसेवी प्रदीप भ्याण ने कहा कि हम सब महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण विकास के मॉडल पर काम करके गांव को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक सुनील जागलान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण  माध्यम से ग्रामीण विकास का मेरा सपना लाडो पुस्तकालय पूरा करेगा। इस पुस्तकालय में कंप्यूटर और वाईफाई की सुविधा हैं। यहां लड़कियां प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के अलावा ऑनलाइन भी जानकारी हासिल कर सकेंगी। लाडो पुस्कालय में 3 सौ लड़कियों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.