शिमला में पुरुषों को अदा करना होगा टॉयलेट टैक्स.. नगर निगम के 30 शौचालय शुल्क के दायरे में

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की जनता अभी टॉयलेट टैक्स विवाद भूली भी नहीं थी, इस बीच नगर निगम शिमला ने सार्वजनिक शौचालय में पुरुषों के यूरिन  करने पर पांच रुपए शुल्क लगाने की तैयारी कर ली है. नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में इस पर चर्चा भी हुई. इस संबंध में नगर निगम आयुक्त स्थानीय लोगों के साथ दो बार बैठक भी कर चुके हैं.
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के मुताबिक, महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी यूरिन जाने के बाद पांच रुपए शुल्क चुकाना होगा. नगर निगम शिमला के तहत 130 शौचालय आते हैं. फिलहाल 30 शौचायलयों पर यूजर चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है।इससे पहले महिलाओं से 5 रुपये यूरिन शुल्क लिया जाता है.वहीं जेंडर बेस खत्म करने का हवाला देते हुए नगर निगम यह शुल्क लागू करने की तैयारी में है।वहीं नगर निगम दुकानदारों की सुविधा के लिए टॉयलेट कार्ड  बनाएगा, जिनमें मासिक तौर पर लोगों को 100 से 150 रुपए तक चुकाने होंगे. दिलचस्प बात यह है कि महिलाओं के लिए भी यूरिन के लिए शौचालय का इस्तेमाल करना निःशुल्क है, लेकिन शौचालय में उनसे अवैध रूप से वसूली की जा रही थी ।महिलाओं को तो यह सुविधा मिली नही इसके विपरीत अब पुरुषों को भी यूरिन शुल्क अदा करना होगा
मेंटेनेंस के लिए वसूला जाएगा टैक्स  
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह टॉयलेट टैक्स नहीं है, बल्कि इसे मेंटेनेंस के लिए वसूला जाएगा.उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला सुलभ शौचालय को टॉयलेट की मेंटेनेंस के लिए पैसे देता है. मेंटेनेंस के लिए यह शुल्क लगाया जा रहा है.   नगर निगम शिमला की योजना है कि शहर के करीब 25 से 30 ऐसे सार्वजनिक शौचायलयों पर यूरिन शुल्क वसूला जाए, जहां लोगों की ज्यादा भीड़ होती है. यह शौचालय शिमला के मुख्य बाजार के आसपास हैं. इसके लिए नगर निगम शिमला स्थानीय दुकानदारों के कार्ड बनाएगा. इसमें दुकान मालिक के साथ वहां काम करने वालों के लिए यूरिन जाने पर कार्ड उपलब्ध होगा. इसके लिए 100 रूपये से 150 रुपए पर वसूले जाएंगे. वहीं, स्थानीय लोगों को से यूरिन जाने पर पांच रुपए वसूलने की तैयारी है.शौचायलयों के बाहर यूपीआई पेमेंट के लिए कर कोड भी लगाए जाएंगे. आने वाले दिनों में नगर निगम शिमला अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने वाला है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.