/ Aug 31, 2026

बीडीपीओ कार्यालय में हुए करोड़ों के घोटाले में मशीन से साढ़े तीन घंटे में गिने गए बरामद नोट

पलवल, 3 फरवरी – पलवल के कस्वा हसनपुर के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में हुए करोडों रुपए घोटाले में पर्त दर पर्त खुलती जा रही हैं। इस घोटाले में शामिल आरोपी खजाना कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सतपाल के दोस्त राजू के घर से एंटी क्रप्शन ब्यूरो की एबीसी की टीम ने 61 लाख 43 हजार 150 रुपए बरामद किए गए। छोटे से ब्लाक में हुआ यह घोटाला लगातार बढ़ता ही जा रहा है,अब देखना होगा की जांच टीम मुख्य आरोपी राकेश के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।
आपको बता दें कि इस घोटाले में शामिल आरोपी खजाना कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सतपाल के घर से एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम 28 जनवरी को तलाशी अभियान के तहत नगदी बरामद नहीं कर सकी थी। लेकिन अब देर शाम आरोपी सतपाल के दोस्त कच्चा तालाब निवासी राजू बघेल के मकान से 61 लाख 43 हजार 150 रुपए की नगदी बरामद की है। राजू बघेल इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार आरोपी  सतपाल का बचपन का साथी बताया गया है,जो होडल में बस स्टेण्ड के समीप फलों की रेहडी लगाता है। आरोपी सतपाल ने उक्त नगदी को कुछ दिनों पहले राजू बघेल के घर में यह कहकर रखा था कि उसे जमीन की रजिस्ट्री करानी है,लेकिन फिलहाल रजिस्ट्री नहीं हो रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी  सतपाल की गिरफ्तारी की सूचना जब उसके दोस्त राजू को लगी तो उसने मामले की सूचना अपने किसी परिचित पुलिसकर्मी को दे दी।पुलिस कर्मचारी ने इस मामले की जानकारी  एंटी क्रप्शन ब्यूरो को भेज दी। जिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मामले में आरोपी सतपाल को अपने साथ लेकर उसके दोस्त  कच्चा तालाब निवासी राजू बघेल के घर पहुंची। बरामद की गई लाखों रुपए की नगदी की गिनती के लिए टीम ने पंजाब नेशनल बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगाई। लगभग तीन घंटे तक नोटों की गिनती के बाद विभागीय टीम सतपाल को अपने साथ ले गई।
उधर राजू बघेल के मकान पर टीम की सूचना मिलते ही सैंकडों की संख्या में महिला पुरुष गली में एकत्रित हो गए। कई घंटों तक नोटों की गिनती पूरी होने के बाद टीम मकान से बाहर निकली।  एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने बरामद नगदी को कई बैगों में सील कर कार्रवाई की।  एंटी क्रप्शन ब्यूरो के इंस्पैक्टर भगत सिंह ने बताया कि फिलहाल राजू बघेल के मकान से 61 लाख 43 हजार 150 रुपए बरामद हुए हैं। इस मामले में सतपाल से पूछताछ जारी है। इससे पहले एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम करोंडों रुपए के इस घोटाले में आरोपी  सेवा निवृत अधिकारी शमशेर सिंह के मकान से लगभग साढे तीन करोड रुपए की नगदी और सोने के आभूषण बरामद कर चुकी है। इस घोटाले में आए दिन नई नई परतों से लगता है की इस घोटाले में काफी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। लेकिन हैरानी  की बात यह है की इस घोटाले के मास्टर माइंड ब्लाक के क्लर्क राकेश से अभी तक कोई पैसे बरामद नहीं कर पाई है। जबकि अब यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के दरबार में पहुँच चूका है की प्रदेश के एक छोटे से ब्लाक में इतना बड़ा घोटाला हुआ है जिसमे यह घोटाला लगभग डेढ  सौ करोड़ तक पहुँचने के आसार हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.