/ Aug 12, 2026

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने भरा नामांकन..भूपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने कुरुक्षेत्र में जनसभा कर रैली निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद सरदार गुरदयाल सैनी, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री चौधरी सुल्तान जडौला, विधायक मेवा सिंह, विधायक बीएल सैनी और पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, सतबीर भाना मौजूद रहे।
36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए तैयार : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस का जो न्याय पत्र जारी किया है। उसमें हर वर्ग जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की गारंटी व कर्जा माफ और मजदूर को न्यूनतम वेतन 400 रुपए दिया जाएगा। इस बार केवल लोकसभा का चुनाव नहीं है, ये आने वाली सरकार का भी फैसला करेगा। हरियाणा की 36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जीताने के लिए तैयार है।
संसद में मजबूती से रखूंगा कुरुक्षेत्र लोकसभा का पक्ष : डॉ. सुशील गुप्ता
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र को वही सांसद चाहिए जो जनता के बीच में रहे। जो केवल मंच पर, हवाई जहाज में, हेलिकॉप्टर में रहे वो यहां नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोई टक्कर में नहीं है। सबकी जमानत जब्त होगी, आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन के सभी स्टार प्रचारक प्रचार करने आएंगे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि
इस लड़ाई में बीजेपी को 10 में से 6 उम्मीदवार उधार लेने पड़े हैं, जनता उनकी भी विदाई करने को तैयार है । उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी विधानसभाओं के नाम संसद में सुने जाएंगे और यहां की समस्याओं को हल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।
जेल का जवाब वोट से देने को तैयार जनता: हरपाल चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बीजेपी का सबसे बड़ा डर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं। आज पूरे देश की जनता बीजेपी की तानाशाही को देख रही है। जनता जेल का जवाब वोट से देने के लिए तैयार बैठी है।
बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती है BJP : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि  भाजपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। अगर, बीजेपी जीतती है तो ये चुनाव देश का अंतिम चुनाव साबित होगा। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट देने का काम करें। पूरे देश और प्रदेश में इंडिया गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा। हरियाणा में सभी दस सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीतने का काम करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.