/ Nov 26, 2026

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने चुनावी दौरे में साधा नवीन जिंदल पर निशाना

पेहवा/कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को पेहवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, गुरविंदर सिंह नट, रघुबीर सिंह, मंदीप सिंह, सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस, हरप्रीत चिमा, अमरीक सिंह, सरपंच साहब सिंह, गेहल सिंह संधू, हरमनदीप सिंह विर्क, एडवोकेट वीरभान और जगदीश राठी मौजूद रहे।
कुरूक्षेत्र को ऐसा सांसद चाहिए जो क्षेत्र की समस्याएं दूर करे
डॉ. सुशील गुप्ता ने  अपनी चुनावी यात्रा गांव खानपुर रोडान से शुरू की। इसके बाद वे गांव कमोदा में लोगों से मिले। वहां से खिजरपुरा में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद लोहार माजरा गांव में पहुंचे। यहां से गांव गढ़ी रोडान, भोर साधन, मुकीम पुरा, गढ़ी सिंघा, गांव सिंहपुरा, गांव भैंसी माजरा, गांव सारसा, गांव मुर्तजापुर, गांव बीबीपुर और संधौली संधौला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया । यात्रा का समापन शाम को पेहवा के गांव बलोचपुरा में हुआ।डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल डंडे के डर पर भाजपा में आए है। जबकि हमारे नेता कई कई साल से जेल में पड़े हैं लेकिन डरे नहीं।उन्होंने कहा कि मैं 24 घंटे आपके बीच रहूंगा। नवीन जिंदल 10 साल कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद रहे,  लेकिन किसी के पास उनका  फोन नंबर तक नहीं है। सांसद ऐसा होना चाहिए जो कुरुक्षेत्र, कैथल, पेहवा, कलायत, पुंडरी, गुहला चिका और लाडवा की बात संसद में कर सके। कुरूक्षेत्र लोकसभा की समस्या दूर करे और यहां की लड़ाई लड़कर यहां का पैसा लेकर आए।
भाजपा कर रही  अपनी सत्ता का दुरुपयोग
इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  भाजपा आज अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।  उन्होंने कहा कि सत्ता किसी की जागीर नहीं है, आज आपकी है कल हमारी होगी। जब सत्ता हमारी होगी तो जितने भ्रष्टाचारी घूम रहे हैं जिनकी संपत्तियां सौ सौ गुना बढ़ गई सबका हिसाब होगा और सबको जेल में जाना पड़ेगा।
.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.