इंडिया गठबंधन ने की प्रेस वार्ता..बोले पांच चरणों के चुनाव के बाद देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल.

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-देश में महज़ अब दो चरणों के चुनाव बाकी है. हिमाचल में सातवें और आखिरी चरण में चुनाव है. ऐसे में हिमाचल में भी इंडिया गठबंधन सक्रियता से भाजपा पर ह*मला बोल रहा है. बुधवार को इंडिया गठबंधन ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा और NDA पर निशाना साधा. इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा और NDA पर देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने और जनता से किए वायदों को पूरा न करने का आरोप लगाया. इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव बीत जाने के बाद देश में इंडिया एलाइंस के पक्ष में माहौल बन गया है. मतदाता प्रदेश में सरकारों को अस्थिर करने वाली भाजपा को जवाब दे रहे हैं. देश में परिवर्तन का माहौल बन चुका है.
देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण फैला रही NDA-रोहित ठाकुर 
प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि संविधान और धर्मनिरपेक्षता में भरोसा रखने वाले प्रगतिशील दल भाजपा के खिलाफ लामबंध हुए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि अब तक हुऐ चुनावी चरणों में इंडिया गठबंधन को निर्णायक बढ़त हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं हुआ. इसके अलावा केंद्र ने MIS के तहत 1500 करोड़ के बजट प्रावधान को समाप्त करके बागवानों पर कुठाराघात किया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल के परिपेक्ष में देखें तो वर्तमान सुक्खू सरकार ने प्रदेश में विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद बेहतर काम किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवानों के लंबित पड़े मामलों का भुक्तान किया. इसके अलावा लंबे समय से चल रही यूनिवर्सल कार्टन की मांग को पूरा किया. साथ ही वजन के हिसाब से प्रदेश में सेब बचने का निर्णायक फैसला लिया. केंद्र की भाजपा सरकार ने एप्पल इंपोर्ट ड्यूटी घटकर 50 फीसदी कर दी और लगभग 44 देशों से सेब देश में आयात हो रहा है. जिसका सीधा नुकसान प्रदेश के बागवानों को हो रहा है. रोहित ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा वर्तमान सरकार ने प्रदेश के एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को OPS देने का काम किया. मगर भाजपा ने राजस्थान में सत्ता में आते ही OPS बंद कर दी.
BJP दलित आरक्षण को करना चाहती है खत्म -CPIM
इस दौरान CPIM नेता और पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि जनसंघ के जमाने से भाजपा ने स्टेटहुड का विरोध किया था और आज भी भाजपा और हिमाचल प्रदेश के बीच समन्वय नहीं दिखता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के स्रोतों पर ग्रहण लगने का काम किया है. सिंघा ने कहा कि पांचवे चरण के मतदान के बाद देश में परिवर्तन की हवा बन गई है. जहां-जहां भाजपा ने प्रदेश सरकारों को अस्थिर करने का काम किया, वहां मतदाता भाजपा को जवाब दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दलित आरक्षण को खत्म करना चाहती है और बीजेपी का वोट बैंक अपर कास्ट है. उन्होंने कहा कि एनडीए एंटी हिमाचल और एंटी दलित है और आने वाले चुनाव के नतीजे भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे.
इलेक्टोरल बॉन्ड आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला -कुलदीप राठौर 
वहीं इस मौक़े पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जनता से वादा खिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने कहा की पिछले चुनाव में “बहुत हुई महंगाई की मार” का नारा बीजेपी ने दिया लेकिन देश में महंगाई बढ़ती चली गई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वायदा किया जिसके मुताबिक 20 करोड़ रोजगार बनते थे. लेकिन देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. इस दौरान कुलदीप राठौर ने एक बार फिर इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा की इलेक्टोरल बॉन्ड आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है. उन्होंने पूछा कि भाजपा का दिल्ली दफ्तर किसी 5 स्टार होटल से काम नहीं है इसका पैसा कहां से आया ? राठौर ने कहा कि भाजपा और एनडीए देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बयान की इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर राम मंदिर पर  बुलडोजर चला देंगे बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि यह बयान साफ तौर पर भाजपा की बौखलाहट दिखता है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.