गंदे पानी की समस्या को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन…दिपेन्द्र की माता आशा हुड्डा भी उतरी मैदान में

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक में इंडिया गठबंधन ने सोमवार को गंदे पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल होकर कांग्रेस के दो विधायक सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए। इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
शहर की कई कॉलोनियों में गंदा पानी हो रहा सप्लाई 
इंडिया गठबंधन के बैनर तले नेता रोहतक के मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए रोहतक के लघु सचिवालय तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर की कई कॉलोनियों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिसके कारण पीने के पानी की समस्या भी रहती है। इस दौरान शहर में हो रही गंदे पानी की सप्लाई को लेकर ज्ञापन सौंपा और कहा कि इसका जल्द से जल्द समाधान हो। प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने की। वहीं प्रदर्शन में रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक सहित अन्य कांग्रेसी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके अलावा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला रोहतक की सचिव डॉ. जगमति सांगवान, आम आदमी पार्टी से लवलीन टुटेजा आदि लोग शामिल हुए।
आशा हुड्डा ने कहा कि शहर में पिछले करीब साढ़े 9 सालों से शहरवासी पानी की समस्या से जुझ रहे हैं। सरकार इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बीजेपी ने साफ पानी के लिए अमृत योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए सरकार ने 350 करोड़ रुपये आंवटित किए थे। लेकिन सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं करवाया और पूरी योजना घोटाले की भेंट चढ़ गई। इसलिए सभी रोहतक वासी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सरकार को साफ-स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया हैं। अगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी दल फिर से बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, 30 मई को 6 ऐतिहासिक स्थलों पर होगी हैरिटेज एंड सिटी वॉक

चंडीगढ़, 19 मई — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए  बताया कि 30 मई 2026 को प्रदेश में दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें...

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.