अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला में इंडियन एयरफोर्स प्लेटिनम जुबली अच्छी तरह से मनाई गई। बता दें कि स्काई डाइविंग टीम ने पैराशूट से उतर कर करतब दिखाए। इतना ही नहीं राफेल ने भी अपनी ताकत दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया।

सूत्रों के मुताबिक शो फाइव स्क्वाड्रन के 75 साल पूरे होने पर अंबाला कैंट के एयरफोर्स स्टेशन पर 2 दिन तक एयर शो हुआ। इस कार्यक्रम में दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। सभी लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बच्चे और बड़े भी अपने मोबाइल फोन में राफेल के करतबों की वीडियो बनाते नजर आए। सभी ने अपने फोन में इन पलों को यादगार बनाया।

एयर शो शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुआ और 12 बजे इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पश्चिमी वायु कमान के साथ-साथ स्क्वाड्रन में सेवा कर चुके रिटायर्ड कर्मचारी, सीनियर अधिकारी व उनके परिजन शामिल रहे। इस दौरान आकाश में नजारा देखने लायक था।
