कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। शनिवार को हर्षोल्लास से गीता जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर थीम पार्क में एक बार फिर से 18 हजार बच्चों के वैश्विक गीता पाठ से धर्मनगरी गूंजी। बच्चे वैश्विक गीता पाठ करेंगे, जो कि काफी बड़ी बात है। सूत्रों के मुताबिक इस गीता पाठ के साथ प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थी ऑनलाइन प्रणाली से जुड़ें। वहीं दूसरी ओर देश में चारों तरफ पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों की गूंज पहुंची।

जानकारी के मुताबिक इस खास कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और असम के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम, शिल्प और सरस मेला 24 दिसंबर तक चलेगा। इसमें लाखों श्रद्धालु और पर्यटक शिल्पकला और गीता पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। हालांकि यह महोत्सव 7 दिसंबर से चला हुआ है।

गीता के उपदेश के 5160 साल पूरे होने पर शनिवार को एक मिनट एक साथ गीता पाठ मैदान से लेकर पहाड़ और गंगा से लेकर सात समंदर पार विदेश में भी किया गया। हरिद्वार में गंगा किनारे हर की पौड़ी पर एक हजार संत गीता का पाठ किया। वहीं वाराणसी और माता वैष्णो देवी के दरबार में भी गीता का पाठ किया।
