धर्मशाला में होंगे IPL मैच..सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी

Dharamshala,Rahul chawla(TSN)-धर्मशाला स्थित एचपीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 4, 8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए हैं।स्टेडियम में उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही मैच ड्यूटी पर तैनात एचपीसीए स्टाफ को जिला प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 26 अप्रैल को मॉक ड्रिल के साथ संपन्न होगी, ताकि वास्तविक आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जा सके।

आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा, पुलिस प्रशासन और एचपीसीए के पदाधिकारी शामिल हुए।

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

एडीएम ने पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था के सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।वहीं,अग्निशमन विभाग को स्टेडियम में फायर सेफ्टी का गहन निरीक्षण करने और जरूरी संसाधन मुहैया कराने के आदेश दिए गए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में विशेष वार्ड और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मैचों के दौरान स्टेडियम में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस की तैनाती भी अनिवार्य होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.