हरियाणा (एकता): हरियाणा में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दरअसल प्रदूषण अपने खतर+नाक स्तर पर पहुंच रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक वातावरण में धुंध छाने से ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। लोगों को आंखों में जलन और सांस की समस्या हो रही है।
बताया जा रहा है कि सोनीपत का एक्यूआई शुक्रवार को 465 तक पहुंच गया। दिवाली से पहले ही लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते सुबह-शाम धुंध छाने लगी है। जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह धुंध सेहत के लिए ठीक नहीं है। आपको इस समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे इस मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर कण जम जाते हैं।
घर से बाहर कम निकलना चाहिए। मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर बाहर निकले। इस मौसम में आपको अपनी आंखों को दिन में कई बार पानी से धोना चाहिए। इससे बाहर की गंदगी निकल जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रैप-3 लागू कर दिया है। टीम प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं इसके चलते घरों में जो लोग दीवाली के चलते पेंट करवा रहे हैं। उनका काम बंद कर दिया गया है। खनन पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
