Ludhiana-:जगराओं की CIA स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं।पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और जैसे ही दोनों वहां पहुंचे,उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई है–धर्मपाल सिंह उर्फ धमा और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी,जो गांव काऊंके कलां के रहने वाले हैं।
तलाशी के दौरान इनके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है–ताकि पता लगाया जा सके कि ये नशा कहां से खरीदते थे और किस नेटवर्क का हिस्सा हैं।जांच में बड़ा खुलासा यह हुआ कि इनमें से एक आरोपी कुछ समय पहले जॉर्डन से लौटा है,जबकि दूसरा एक प्लम्बर के तौर पर काम करता था। लेकिन पैसों के लालच में दोनों ने वो रास्ता पकड़ लिया,जो आखिर जेल की सलाखों के पीछे जा पहुंचा।एसआई गुरसेवक सिंह के मुताबिक, ये दोनों आसपास के गांवों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे और पूछताछ में कई बड़े तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं।
