/ Oct 15, 2026

जयराम ठाकुर ने सीबीएसई स्कूलों में किताबों की कमी पर सरकार को घेरा

शिमला,10 मार्च- : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो साल पहले प्रदेश के कई स्कूलों को Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) से जोड़ने की घोषणा की गई थी। इतना समय बीत जाने के बावजूद सरकार ने पर्याप्त तैयारी नहीं की और कुछ स्कूलों में सीबीएसई के तहत पढ़ाई शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्रों को किताबें उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी हैं।
उन्होंने कहा कि किताबों के अभाव में बच्चों को मजबूरन बिना किताबों के पढ़ाई करनी पड़ रही है। मार्च के अंत तक विद्यार्थियों का फॉर्मेटिव असेसमेंट होना है, लेकिन अभी तक सीबीएसई की किताबें नहीं पहुंची हैं। कई स्कूलों में छात्रों को फिलहाल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबों से पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा यह तर्क देना कि सीबीएसई और हिमाचल बोर्ड का पाठ्यक्रम लगभग समान है, बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बचकाना है। सरकार को ऐसे तर्क देने के बजाय समय पर किताबें उपलब्ध करवाने पर ध्यान देना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जिन स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है, वहां व्यवस्था को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है। शिक्षकों के तबादले तक नहीं किए गए हैं और वही शिक्षक पढ़ा रहे हैं जो पहले हिमाचल बोर्ड के तहत पढ़ाते थे। कई स्कूलों में ऐसे शिक्षक भी हैं जो सीबीएसई प्रणाली में जाने के इच्छुक नहीं हैं।उन्होंने बताया कि सरकार ने सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों की परीक्षा 22 मार्च को निर्धारित की है। यदि उस दिन परीक्षा आयोजित भी हो जाती है तो पूरी प्रक्रिया पूरी होने में महीनों लग सकते हैं। इससे साफ है कि सरकार ने बिना पूरी तैयारी के ही सीबीएसई स्कूल शुरू कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को सीबीएसई में शामिल किया गया है, उनमें से अधिकांश पीएम श्री स्कीम के तहत चयनित हैं और उनमें बुनियादी ढांचे की कमी नहीं है। लेकिन यदि शिक्षकों और किताबों की व्यवस्था ही नहीं होगी तो बच्चों की पढ़ाई कैसे सुचारू रूप से चल पाएगी। सरकार को इस दिशा में तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।
राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जयराम ठाकुर
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कविन्दर गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।जयराम ठाकुर ने कहा कि कविंद्र गुप्ता अपने अनुभव और दूरदर्शिता के बल पर राज्यपाल के रूप में संवैधानिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और प्रदेश के विकास व जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके सफल, प्रभावी और गरिमामय कार्यकाल की कामना भी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.