हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल बने कविंदर गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया ने दिलाई शपथ

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश को कविंदर गुप्ता के रूप में अपना नया राज्यपाल मिल गया है। शिमला के लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में कविंदर गुप्ता ने प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के सभी छह छंदों के गायन से हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने विधिवत शपथ ली।
इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।शपथ लेने के बाद राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि लद्दाख में काम करते हुए उन्हें वहां के विकास कार्यों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहां विकास की गति काफी तेज हुई है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लद्दाख में 10 हजार किलोमीटर से अधिक का दौरा किया और क्षेत्र की समस्याओं और संभावनाओं को नजदीक से जाना।
कविंदर गुप्ता ने कहा कि अब उन्हें हिमाचल प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है और यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जहां पर्यटन, आतिथ्य और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन संभावनाओं को बेहतर तरीके से विकसित करने की जरूरत है ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा हो चुकी है।राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार महीनों के भीतर वह हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों का दौरा करेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी युवा है और युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में काम करना होगा।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजेंद्र आर्लेकर और शिव प्रताप शुक्ल द्वारा शुरू किए गए जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बतौर राज्यपाल और प्रदेश के विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता पर भी उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।कविंदर गुप्ता ने नशे की बढ़ती समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है और इसे खत्म करने के लिए केवल सरकार के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं। समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.