जयराम ठाकुर ने सीएम , डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार…बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार बौखलाहट में

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में चुनावी पारा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. वहीं अब भाजपा की ओर से भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार किया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अस्थीरता के कारण बौखलाहट में है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी. वहीं इस दौरान उन्होंने सी वोटर सर्वे का भी हवाला दिया. इस दौरान जयराम ठाकुर ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और  कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया. इस दौरान जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए घोषणा करने का भी आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा
 नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस पर पलटवार किया. नेता प्रतिपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि बीते घटनाक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बौखलाहट में है. उन्होंने कहा कि बार-बार भाजपा पर सरकार को स्थिर करने का आरोप लगाया जा रहा है. जबकि सरकार की अस्थिरता का कारण उनके खुद के नेता हैं . नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. पार्टी हाई कमान के साथ कांग्रेस नेताओं की भी यही चर्चा हुई है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के दाएं और बाएं बैठे हुए नेताओं को भी यही आश्वासन पार्टी हाई कमान की ओर से दिया गया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद यह सरकार प्रदेश में बनी नहीं रहेगी. सी वोटर सर्वे ने भी हिमाचल प्रदेश में 63 फ़ीसदी वोट बीजेपी को मिल रहे हैं और चारों सीटों पर भाजपा की जीत हो रही है.
 कांग्रेस कर रही आचार संहिता का उलंघन
वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री विचलित हो गए हैं. चुनाव के समय में घोषणा कर रहे हैं जो की साफ तौर पर आचार संहिता का उलंघन है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की घोषणा सरकार ने की लेकिन 15 महीने में यह घोषणा पूरी नहीं हुई. अब चुनाव के समय में कांग्रेस को उसकी याद आई है. वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी निशाने पर लिया. मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार सरकार को स्थिर बताने की आखिर आवश्यकता क्या है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी कहा जा रहा था कि परिणाम उनके पक्ष में होगा लेकिन परिणाम सबने देखा.
सरकार की स्थिरता के पीछे उनके अपने लोग 
जयराम ठाकुर ने कहा कि उन पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि वह सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं. लेकिन सरकार की स्थिरता के पीछे उनके अपने लोग हैं. इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतरने के लिए कोई तैयार नहीं है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी तय कर देगी. वहीं उप मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह नींद में भी सपने नहीं देखते दिन की बात तो दूर. मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते को कहा था कि नेता प्रतिपक्ष दिन में सपने देख रहे हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.