/ Aug 30, 2026

सरकार के सभी दावे फेल..मंडियों से नहीं हो रहा गेहूं का उठान, किसान आढ़ती परेशान

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-  हथीन अनाजमंडी में लिफ्टिंग न होने की वजह से किसानों का सोना खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से किसान और आढ़ती परेशान हैं लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। इसी के चलते हथीन अनाज मंडी के आढ़तियों ने सामूहिक रूप से मार्किट कमेटी कार्यालय पर पहुंचकर मंडी से गेंहूँ का उठान न होने पर रोष जताया।
हथीन अनाज मंडी आढ़ती असोसिएशन के प्रधान सुखवीर सिंह ने मार्किट कमेटी के सचिव लेखचन्द को बताया कि दो अप्रैल से अब तक दो लाख क्विंटल से अधिक गेंहूँ की खरीद मंडी में हो चुकी है। जिसमें से मात्र 15 हजार क्विंटल का ही उठान हुआ है। गेंहूँ का उठान न होने से सैंकड़ों किसानों का भुगतान नही हो पा रहा है। स्थिति यह बनी हुई है कि खरीदा गया गेंहूँ मंडी के प्लेटफार्म एवं फडों पर पड़ा हुआ है। बदलते मौसम में यदि बैमौसमी बारिश आ जाती है तो गेंहूँ खराब हो सकता है। क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। आढ़तियों के पास किसान भुगतान की मांग को लेकर आते हैं। ऐसे में आढ़तियों के सामने विकट स्थिति आ गई है। गेंहूँ खरीद भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि उठान वाले ठेकेदार के पास वाहनों का टोटा है। इस कारण उठान नही हो पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि अविलंब उठान कर भुगतान किया जाए। उठान के ठेकेदार प्रतिनिधि धीरज ने बताया कि वाहनों का प्रबन्ध  किया जा रहा है। मार्किट कमेटी के सचिव लेखचन्द ने बताया कि उठान एवं भुगतान की समस्या के हल के लिए अधिकारियों  को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय में उच्च अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित में अवगत कराया गया है। उन्होंने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि जल्द  ही समस्या का निदान किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.