जयराम ठाकुर बोले…हिमाचल सरकार ने लगा रखी है अघोषित इमरजेंसी…पत्रकारों को डराना चाहती है सरकार

शिमला,11 अक्टूबर – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सरकार की नाकामी का सच लिखने वाले पत्रकारों पर मुकदमा कर रही है। उन्हें फसाने की धमकी दे रही है। खबर लिखने पर मंडी में फिर एक पत्रकार पर मुख्यमंत्री ने अपने चहेतों से मुकदमा दर्ज करवाया है। लोकतंत्र में अस्थाई विपक्ष कहे जाने वाले मीडिया का इस तरह गला घोटना अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर नाकाम होने के बाद अब पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। यह सरकार भले कोई काम ना करें लेकिन उसकी नाकामी को उजागर करने वाले पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के लोगों को मुकदमे में फंसा कर उन्हें परेशान करने के रास्ते पर चल पड़ी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार की नाकामी पूरे प्रदेश के सामने आ चुकी है। हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी कराने में मुख्यमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके बाद मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि उनके खिलाफ सिर्फ अच्छा-अच्छा लिखा जाए, अच्छा-अच्छा बोला जाए। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। जब सरकार काम नहीं करेगी झूठ पर झूठ बोलेगी तो पत्रकार उसे सही नहीं ठहराएगा। अब बहुत देर हो गई है सरकार की यह तानाशाही नहीं चलेगी उसकी नाकामी के खिलाफ प्रदेश में हर व्यक्ति हर वर्ग आवाज उठाएगा ।सरकार मुकदमों के दम पर न सच छिपा सकती है और न ही लोगों की आवाज दबा सकती है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस अघोषित इमरजेंसी के दौर से बाहर आए और लोकतांत्रिक सरकार की तरह व्यवहार करे। अपनी गारंटियों को अमलीजामा पहनाए। प्रदेश में बंद पड़े विकास के कार्यों को फिर से शुरू करें। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दें। तानाशाही बंद करें नहीं तो वे यह भी याद रखें कि भारत में तानाशाही से चलने वाली सरकारों की क्या दशा हुई है। पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करना बंद करें और अब तक दर्ज हुए मुकदमों को वापस ले।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.